आज के समय में लगभग हर कोई अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और तरह-तरह की डाइट का इस्तेमाल करते हैं, चाहें वो पुस्ष हों या फिर महिआएं। आज ...
आज के समय में लगभग हर कोई अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और तरह-तरह की डाइट का इस्तेमाल करते हैं, चाहें वो पुस्ष हों या फिर महिआएं। आज के समय में, तो महिलाएं भी अपने शरीर को फिट रखने के लिए, अपने वजन को कम करने के लिए और अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की डाइट को अपनाती हैं। इसके साथ ही, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी मांसपेशियों को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए प्रोटीन शेक्स का सेवन करते हैं। तो इसी तरह कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो आम तौर पर अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट को शामिल करना काफी ज्यादा पसंद करती है। हालांकि, इस तरह की स्थिति में कई महिलाओं के मन में ऐसा सवाल जरूर आता है, कि क्या रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन शेक लेना, फर्टिलिटी के लिए ठीक रहता है? या फिर ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन करने से क्या होता है? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में, इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि क्या ज्यादा प्रोटीन शेक लेने से फर्टिलिटी पर कोई बुरा प्रभाव पड़ सकता है?
क्या ज्यादा प्रोटीन शेक का सेवन फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकता है?
दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि ज्यादातर इसके मामलों में, आम मात्रा में, खाये जाने वाले प्रोटीन शेक फर्टिलिटी को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। क्योंकि, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह न सिर्फ हमारी मांसपेशियों के लिए जरूरी होते हैं, बल्कि यह हार्मोन की पैदावार, अंडों की गुणवत्ता, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं। हालांकि, अगर आप इस तरह की स्थिति में, एक साधारण व्हे प्रोटीन, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन या फिर सोया प्रोटीन ले रहे हैं और उसमें किसी भी तरह की कोई नुकसानदायक चीज मौजूद नहीं है, तो यह आपके और आपकी फर्टिलिटी के लिए सुरक्षित होता है। पर, अगर आप प्रोटीन शेक का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए और फर्टिलिटी के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। आम तौर पर, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट या फिर महत्वपूर्ण फैट काफी कम हो जाता है, जिससे शरीर में असंतुलन पैदा होता है। ऐसे में, कई महिलाएं वजन को कम करने के लिए सिर्फ शेक्स पर निर्भर रहती हैं, जिसके कारण उनके पीरियड्स में अनियमितता आ जाती है और इसके साथ ही शरीर के नेचुरल हार्मोन का स्तर असंतुलित हो जाता है। जिससे फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।
डॉक्टर की राय
डॉक्टर के अनुसार, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। इसलिए, जो महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं और लंबे समय से फर्टिलिटी से संबंधित, PCOS, थायराइड या फिर हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, या फिर किसी दवा का सेवन कर रही हैं, तो ऐसे में कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले या फिर अपनी फर्टिलिटी को लेकर एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
निष्कर्ष : अच्छी क्वालिटी वाले और एक आम प्रोटीन शेक का सेवन फर्टिलिटी को प्रभावित नहीं करता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में और गलत क्वालिटी वाले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी फर्टिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसलिए, इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको फर्टिलिटी से संबंधित कोई समस्या है, या फिर आप कंसीव करना चाहती है और प्रोटीन शेक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना चाहती हैं, तो आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.