![]()
गर्भावस्था के दौरान एक महिला की जिन्दगी में बहुत कुछ बदल जाता है। एक ख़ुशी के साथ-साथ उनको अपने शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जो इस दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण होते हैं। बहुत सी महिलाओं को इस दौरान शारीरिक और मानसिक तौर पर कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें थायराइड जैसी समस्या भी शामिल होती है। आम तौर पर, थायराइड एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो गर्भावस्था के दौरान किसी भी महिला को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान, थायराइड की समस्या होना काफी ज्यादा आम होता है, जिसकी दवा रोज लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था के दौरान यह समस्या आम होने की वजह से हम में से ज्यादातर महिलाएं इस बीमारी से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वैसे तो यह समस्या पुरुषों को भी हो सकती है, पर गर्भवती महिलाएं इस समस्या से काफी ज्यादा परेशान और प्रभावित रहती हैं।
आम तौर पर, थायराइड की समस्या होने पर एक महिला के शरीर में काफी ज्यादा हार्मोनल गड़बड़ी हो जाती है। इस तरह की स्थिति में, शरीर के हार्मोन्स को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना इसकी दवा का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में, अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में सवाल आता है, कि क्या वह रोजाना थायराइड की दवा का सेवन एक ही वक्त पर कर सकती हैं? दरअसल, हाँ गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को थायराइड की दवा का सेवन रोजाना एक ही समय पर और खाली पेट करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, इसका सेवन आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। आम तौर पर, रोजाना ऐसा करने पर एक महिला के शरीर में हार्मोनस का स्तर स्थिर रहता है, जो आम तौर पर गर्भ में पल रहे बच्चे की मानसिक और शारीरिक सेहत के विकास के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं होता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए आप डॉक्टर को भी संपर्क कर सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
क्या गर्भावस्था के दौरान महिलाएं रोज थायराइड की दवा का सेवन कर सकती हैं?
इस बीमारी से पीड़ित महिआएं ज्यादातर इस बात से परेशान रहती हैं, कि क्या वह गर्भावस्था के दौरान रोज एक ही समय पर थायराइड की दवा का सेवन कर सकती हैं? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार अगर किसी भी गर्भवती महिला को थायराइड की समस्या होती है, तो उनको इस दौरान दवा का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, इस दवा की डोज़ अक्सर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। इसके अलावा, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि थायराइड जैसी समस्या से पीड़ित महिलाओं को अपनी थायराइड की दवा का रोज सेवन करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की स्थिति में दवा का सेवन न करने पर उनको कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इस तरह की समस्या में हर हाल में दवा का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, इस दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें, कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान, थायराइड से ग्रस्त महिलाओं को अक्सर थायराइड के डॉक्टर से हर वक्त संपर्क में रहना चाहिए।
थायराइड की दवा का सेवन करने का सही तरीका क्या हो सकता है?
आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार गर्भावस्था के दौरान थायराइड की दवा का सेवन सही तरीके से करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में थायराइड की दवा का सेवन करने का सही तरीका यह होता है, कि इसका सेवन हमेशा सुबह खाली पेट करना चाहिए और इसके साथ ही कुछ भी खाने से 30 से 60 मिनट पहले एक गिलास सादे पानी के साथ इसका सेवन किया जा सकता है। क्योंकि, भोजन और कुछ पेय पदार्थ दवा के असर को काफी ज्यादा कम कर सकते हैं। इसके अलावा, थायराइड की दवा का सेवन करने के बाद भी 30 से 60 मिनट तक कुछ भी न खाने की सलाह प्रदान की जाती हैं।
गर्भावस्था में थायराइड हार्मोन
आपको बता दें, कि गर्भावस्था के दौरान थायराइड ग्रंथि को पहले से ज्यादा थायराइड हार्मोन निर्माण करने की जरूरत होती है। आम तौर पर, यह हार्मोन न केवल एक गर्भवती महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है, बल्कि यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं थायराइड हार्मोन प्राप्त नहीं कर पाती है, दरअसल उन महिलाओं में मिसकैरेज और समय से पहले प्रसव होना जैसी समस्याओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
निष्कर्ष: गर्भावस्था के दौरान एक महिला की जिंदगी पूरी तरीके से बदल जाती है। उनको इस दौरान अपने शरीर में कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को थायराइड जैसी समस्या होना एक आम बात होती है। पुरुषों की बजाए यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या की दवा लेना जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान थायराइड की दवा रोज एक ही समय पर लेना गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट सादे पानी के साथ किया जा सकता है। इससे महिला के शरीर में हार्मोन का स्तर स्थिर रहता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे की मानसिक और शारीरिक सेहत के विकास के लिए जरूरी होता है। पर, गर्भावस्था के दौरान किसी भी दवा का सेवन करने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।