Book Appointment

आखिर प्रेगनेंसी प्लानिंग करते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना होता है महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें, जल्दी कंसीव करने में मिलने वाली सहायता के बारे में!

Loading

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने करियर के चलते शादी नहीं करते हैं और देर से शादी करने पर उनको कंसीव करने में काफी ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। आज के समय में हर कपल चाहता है, कि उनका एक छोटा सा प्यारा सा बच्चा हो, जो तंदुरत हो। आम तौर पर, आज के समय में हर महिला चाहती है, कि वह एक सेहतमंद गर्भधारण करे। दरअसल, गर्भवती होना हर महिला का सपना होता है, जिसके पूरे होने पर उसकी ख़ुशी का कोई भी ठिकाना नहीं होता है। दरअसल, एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत और खुशियों से भरा पल होता है गर्भावस्था। वह इस आने वाले पल के साथ अपनी पूरी दुनिया को सोच लेती है, इसके कारण ही वह कंसीव करने के दौरान कई सारी तैयारियों को कर लेती है, ताकि वह इस दौरान एक स्वस्थ बच्चे को जनम देने के लिए आसानी से गर्भधारण कर सके।

यह समय एक महिला के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण और अहम होता है, जिस में कि वह सब चीजों का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखती है। इस दौरान किसी भी तरह की गलती नुकसानदायक साबित हो सकती है। आम तौर पर, इसलिए गर्भावस्था प्लानिंग का समय न एक महिला के लिए, बल्कि पुरुष के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इस दौरान एक महिला और पुरुष दोनों को बहुत सी बातों का ख्याल रखना होता है। आम तौर पर, अगर आप भी इस तरह की स्थिति में गर्भावस्था प्लान कर रहे हैं, या फिर इसके बारे में सोच रहे हैं और समय पर कंसीव करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है, जिस में कि सही वक्त पर संबंध बनाना, सेहतमंद डाइट का सेवन करना, अपने वजन को कंट्रोल में रखना, शराब, धूम्रपान और कैफीन जैसी बुरी आदतों से अपने आप को दूर रखना और ज्यादा तनाव लेने से बचना जैसी कई बातों का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। अगर हम कंसीव करते वक्त इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो कंसीव करने में आपको कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप इस दौरान असफल भी हो सकते हैं। इसलिए, कंसीव करने के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर या फिर कंसीव न कर पाने पर आप अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में, इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में पेशाब रुकने के कारण और बचाव के तरीके !

गर्भावस्था प्लान करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना होता है, महत्वपूर्ण? 

आम तौर पर, गर्भावस्था प्लान करते वक्त आपको निम्नलिखित बातों का महत्वपूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए, जिसमें शामिल हैं 

1. सही समय पर संबंध बनाना 

दरअसल, अगर आप गर्भधारण करने की सोच रहे हैं, या फिर कर रहे हैं, तो इसके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है, कि आप सही समय पर संबंध बनाएं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में ओव्यूलेशन के दौरान ही आपको आपस में संबंध बनाने चाहिए, ताकि गर्भधारण अच्छे से और आसानी से हो जाए। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह एक वो समय होता है, जब एक मैच्योर ओवरी से अंडा निकलता है और फैलोपियन ट्यूब में जाता है और जब इस दौरान संबंध बनाया जाता है, तो प्रेग्नेंसी की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यह एक महिला के कंसीव करने का सबसे फर्टाइल समय होता है, जो पीरियड्स के 10 से 18वें दिन के बीच तक रहता है। 

2. सेहतमंद डाइट का सेवन करना 

एक सेहतमंद जीवन जीने के लिए और किसी भी तरह की समस्या से अपने आप को दूर रखने के लिए आपको अपनी डाइट में सेहतमंद फ़ूड को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे न केवल आपकी सेहत बनी रहती है, बल्कि इसके कारण आपको कई तरह के फायदे भी प्राप्त होते हैं। दरअसल, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं और इसे आसानी से प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, डाइट का ख़ास ख्याल रखना होता है। ऐसे में, आपको एक संतुलित डाइट का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान आने वाली किसी भी तरह की रुकावट से अपने आप को बचाने के लिए और एक सेहतमंद प्रेगनेंसी धारण करने के लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में फल, सब्जियां, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको ज्यादा जंक फूड और शुगर लोडेड चीजों से दूरी बनानी होगी, क्योंकि इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा, आप अपनी रोजाना की डाइट में नारियल पानी और नींबू पानी के सेवन को जरूर शामिल कर सकते हैं। 

See also  डॉक्टर सुमिता सोफत से जाने महिलाओं और पुरुषों में कौन होता है सबसे ज्यादा बांझपन का शिकार

3. शारीरिक वजन को कंट्रोल में रखना 

आम तौर पर, जब किसी व्यक्ति का वजन हद से ज्यादा होता है, तो ऐसे में उस को कई तरह की बीमारियां प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान उसको कुछ भी कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि ज्यादा वजन होने के कारण वह जल्दी थक सकता है। ऐसे में, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस दौरान वजन का कंट्रोल में होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की स्थिति में न व्यक्ति का वजन हद से ज्यादा होना चाहिए और न ही कम होना चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा या फिर कम वजन प्रेगनेंसी की संभावना को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है। इसके कारण प्रेगनेंसी की संभावना कम हो सकती है , जिसके कारण कपल निराश हो सकता है। आम तौर पर, प्रेगनेंसी प्लान करते वक्त आने वाली इन रुकावटों से अपना बचाव करने के लिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, जब बीएमआई अच्छा होता है, तो इससे माँ और बच्चे दोनों की सेहत काफी ज्यादा बेहतर बनी रहती है। इससे बच्चे का से होता है। आम तौर पर, अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक सेहतमंद डाइट का सेवन कर सकते हैं और साथ में एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। 

4. बुरी आदतों को अपनाने से बचना 

दरअसल जब आप अपने जीवन में अच्छी आदतों को छोड़ के बुरी आदतों को अपनाते हैं, तो इसके कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक है कंसीव न कर पाना। दरअसल, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में अभी सोच ही रहे हैं और आप इस दौरान ज्यादातर शराब, धूम्रपान और कैफीन का काफी ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपको निराशा भी हाथ लग सकती है, क्योंकि, इससे आपकी गर्भधारण करने की क्षमता कम हो सकती है। अगर आप वाकई इस दौरान गर्भधारण करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन बुरी आदतों से दूरी बना लें। प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले ही शराब, धूम्रपान और कैफीन आदि का सेवन करने से अपने आप को रोकें और इन आदतों को तुरंत छोड़ दें।

5. अधिक तनाव लेने से बचना 

दरअसल, अधिक तनाव के कारण एक जीता जागता और तंदुरुस्त इंसान मुर्दा बन सकता है। इसके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, जिंदगी में आने वाली किसी भी बड़ी समस्या से अगर आप बचना चाहते हैं, तो अधिक तनाव ललेने से बचें। ऐसे में, जब आप प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं और काफी ज्यादा तनाव में हैं, तो इससे गर्भधारण बुरी तरीके से प्रभावित हो सकता है। दरअसल, जब आप किसी भी बात के बारे में हद से ज्यादा सोचते हैं और तनाव लेते हैं, तो इससे आपके शरीर में हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी प्रेगनेंसी में काफी ज्यादा रुकावट आ सकती है। इसलिए, इस दौरान आप का तनाव मुक्त होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान तनाव मुक्त होने के लिए आप योग, मेडिटेशन और वॉक कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, आपको नींद पूरी लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने पर आपको काफी ज्यादा थकान और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

See also  डॉक्टर से जानिए बच्चेदानी में सूजन के लक्षण, कारण और इलाज

निष्कर्ष: जैसे माँ बनना हर किसी का सपना होता है, उसी तरह बाप बनना भी हर पुरुष का सपना होता है, इस दौरान दोनों कपल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान दोनों की यही कामना होती है, कि वह आसानी से और अच्छे तरीके से गर्भधारण करें और उनका बच्चा सेहतमंद और तंदरूदत्त हो। प्रेगनेंसी प्लान करते वक्त आने वाली रुकावटें आपको निराश कर सकती हैं, इसलिए इस दौरान कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जैसे की इस लेख में आपको बताया गया है। एक सेहतमंद गर्भधारण करने के लिए आप डाइट का ख्याल रखें, हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें और तनाव मुक्त रहें। इस दौरान होने वाली किसी भी समस्या में आप अपने डॉक्टर से सलाह कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और प्रेगनेंसी प्लान करते वक्त आने वाली किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर इसके विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. क्या UTI में प्रेगनेंसी प्लान की जा सकती है? 

दरअसल, UTI के दौरान प्रेगनेंसी प्लान करनी है, या नहीं इसके बारे में आप डॉक्टर से अधिक अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे तो, इस दौरान आप का प्रेगनेंसी प्लान न करना ही बेहतर माना जाता है। 

प्रश्न 2. प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए? 

दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान आपको अंकुरित अनाज, ज्यादा कैफीन, कच्चा पपीता, अनानास, कच्चा मांस और अंडे के सेवन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।

Contact Us


    Our Recent Posts