Book Appointment

IVF से जन्मे बच्चे क्या वाकई ज्यादा स्मार्ट होते हैं? जानिए डॉक्टर से 

Image of IVF process with a smiling baby and laboratory equipment.

Loading

आईवीएफ कोई मानव द्वारा उत्पादित (प्राकृतिक) प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक गर्भधारण में आई समस्याओं का समाधान प्रदान करती है। आमतौर पर IVF प्रक्रिया प्राकृतिक तरीके से कंसीव न कर पाने वाले लोगों के लिए एक नई उम्मीद है। यह तकनीक सिर्फ जोड़ों की उन शारीरिक बाधाओं को दूर करने का काम करती है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में रूकावट को पैदा करती हैं। 

दरअसल IVF ऐसे जोड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें कि IVF एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा एक भ्रूण को विकसित करने के लिए अंडों और शुक्राणु का उपयोग किया जाता है। हालांकि कुछ लोगों के मन में IVF द्वारा जन्मे बच्चों को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि IVF से जन्में बच्चे क्या वाकई स्मार्ट होते हैं।

आमतौर पर अक्सर लोगों के मन में इस तरह का सवाल बना रहता है, कि और बच्चों की तुलना में IVF से जन्मे बच्चे ज्यादा स्मार्ट होते हैं। इसके अलावा IVF से जन्मे बच्चे आम बच्चों की तरह होते हैं या नहीं। IVF द्वारा जन्मे बच्चे किस के जैसे दिखाई देते हैं? अगर आपके मन में भी इस तरीके का कोई सवाल रहता है तो आइये इस लेख के माध्यम से हम आईवीएफ प्रक्रिया से जुड़े ऐसे मिथकों के बारे में  डॉक्टर से जानते हैं। 

See also  10 Things to Keep in Mind During Your First IVF Consultation

किन बातों पर बच्चों का स्मार्ट होना निर्भर करता है?

दरअसल बच्चों का स्मार्ट होना कई तरह बातों पर निर्भर करता है चाहे वे सामान्य रूप से जन्मे बच्चे हों या फिर आईवीएफ से जन्मे बच्चे हों।

1. आमतौर पर ज्यादातर मामलों में बच्चों का स्मार्ट होना अनुवांशिक (जेनेटिक) होता है। बता दें कि बच्चे जेनेटिक रूप से भी स्मार्ट पैदा होते हैं।

2. दरअसल बच्चे का स्मार्ट होना परिवार के माहौल और परिजनों की परवरिश करने के तरीके पर भी काफी ज्यादा हद तक निर्भर करता है।

3. अगर आपका बच्चा अच्छे लोगों की संगति में या फिर ऐसे लोगों की संगति में रहता है, जो उसको रोजाना अच्छी बातों की शिक्षा देते हैं, तो फिर सम्भव है कि आपका बच्चा स्मार्ट होगा।

4. बता दें की स्कूल के टीचर पर भी कई बार बच्चों का स्मार्ट होना निर्भर करता है, कि टीचर बच्चे को किस तरीके से सिखाते और पढ़ाते हैं। 

स्टडी क्या कहती है?

आमतौर पर इस बात को लेकर बढ़ते सवालों को मद्देनजर रखते हुए कई अध्ययन किये गए हैं, की क्या वाकई आम बच्चों की तुलना में आईवीएफ से जन्मे बच्चे ज्यादा स्मार्ट होते हैं। दरअसल जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, IVF प्रक्रिया बच्चों को जन्म से ही होशियार बनाने का तरीका नहीं है, यानी कि IVF प्रक्रिया द्वारा बच्चों को होशियार नहीं बनाया जा सकता। आमतौर पर इस प्रकिरिया के माधयम से बच्चों को दिमाग के फंक्शन्स को बढ़ाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी मानना था कि IVF प्रक्रिया द्वारा जन्मे बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में परीक्षा में भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। हालाँकि, ऐसा कहना पूरे तरीके से गलत होगा।

See also  Is it possible for IVF Mothers to deliver a baby vaginally?

क्या आईवीएफ से जन्मे बच्चे वाकई ज्यादा स्मार्ट होते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादातर लोगों में यह एक गलत धारणा बन गई है कि अन्य बच्चों की तुलना में आईवीएफ से जन्मे बच्चे ज्यादा स्मार्ट होते हैं। हालांकि आईवीएफ प्रक्रिया द्वारा जन्मे बच्चे भी नॉर्मल डिलीवरी वाले बच्चों की तरह ही साधारण होते हैं। बच्चों को आमतौर पर स्मार्ट और बुद्धिमान बनाना आपके परवरिश के तरीके और ज्यादातर बच्चों की समझ पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि इस बात का अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि IVF प्रक्रिया द्वारा जन्मे बच्चे आम बच्चों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। दरअसल बच्चों का स्मार्ट या बुद्धिमान होना कई बार जेनेटिक भी होता है। 

निष्कर्ष

आईवीएफ प्रक्रिया अब तक की सफल प्रक्रियाओं में से एक है। यह उन जोड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पाते हैं। यह कोई मानव निर्मित प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक रूप से गर्भधारण में आने वाली समस्याओं का समाधान करती है। पर IVF प्रकिरिया के जरिए पैदा हुए बच्चों को लेकर कई लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, जैसे कि वे सामान्य बच्चों से ज्यादा स्मार्ट होते हैं और आईवीएफ प्रक्रिया से पैदा हुए बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अध्ययनों और तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि आईवीएफ प्रकिरिया से पैदा हुए बच्चे सामान्य बच्चों से ज्यादा स्मार्ट नहीं होते। दरअसल, बच्चों का स्मार्ट होना इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस माहौल में पले-बढ़े हैं और उनका पालन-पोषण किस तरीके से हुआ है। इसलिए अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं, तो अपनी सोच पर विराम लगाइए। अगर आप भी इसके बारे जानना चाहते हैं या IVF प्रक्रिया को समझना चाहते हैं तो आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

See also  Understand The Role Of Anti-Mullerian Hormone in the IVF Process

Contact Us


    Our Recent Posts