![]()
माँ बनने का सफर आसान नहीं होता है, पर महिला इस सफर को आसानी से पार कर लेती हैं। माँ बनना किस महिला का सामना नहीं होता है, शादी के बाद हर महिला माँ बनना चाहती है और एक सेहतमंद बच्चे को जन्म देना चाहती है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए महिला को कई चीजों का ध्यान रखने के साथ-साथ कई तैयारियों को भी करना पड़ता है। ऐसे में, महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना पड़ता है और साथ के साथ कुछ चीजों से दूरी भी बनाकर रखनी होती है। जिसमें जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना, धूम्रपान, सिगरेट, कैफीन और अल्कोहल का सेवन बिल्कुल न करना जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखना सेहत और कंसीव करने दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
गर्भावस्था प्लानिंग के दौरान महिला को किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए?
1. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से दूर रहना
ऐसे में महिला को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है और जरूरत होती है उसको इस दौरान कुछ भी खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह करना। दरअसल, आपको बता दें, कि जंक और प्रोसेस्ड फूड्स सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होते हैं। दरअसल, यह किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होते हैं। ऐसे में, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो इन का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए आपको इन पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दरअसल, अगर आप फिर भी इन का सेवन करती हैं, तो इससे आपकी फर्टिलिटी और ओव्यूलेशन बुरी तरीके से प्रभावित हो सकता है। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स में ज्यादा तेल वाली चीजें, पैकेज्ड और शुगर लोडेड चीजें शामिल हो सकती हैं। इससे शरीर में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे कंसीव करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे से कंसीव करने के लिए आप अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स को शामिल कर सकती हैं।
2. खराब जीवनशैली से दूरी बनाना
दरअसल, एक सेहतमंद गर्भधारण करने के लिए सेहतमंद लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, हम में से ज्यादातर लोग खराब जीवनशैली को अपनाते हैं और कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं, अगर वो सेहतमंद लाइफस्टाइल को नहीं अपनाती हैं, तो उनको कंसीव करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, कंसीव करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे आपको कंसीव करने में काफी सहायता मिल सकती है। ऐसे में, देर रात तक जागना और सेहतमंद डाइट का सेवन न करना कंसीव करने पर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इन आदतों को अपनाने से बचें।
निष्कर्ष: गर्भावस्था एक महिला के लिए बहुत ही अहम पल होता है। इस दौरान महिला अपने होने वाले बच्चे के लिए कई सपनों को सजाती है और एक सेहतमंद बच्चे की कामना करती है। यह पल एक महिला की जिंदगी में काफी अहमियत रखता है। दरअसल, यह सब चीजें एक महिला तब सोचती है, जब वह गर्भधारण करने की योजना बना रही होती है। प्रेगनेंसी प्लानिंग के दौरान महिला को बहुत सी बातों का ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, महिला को कई चीजों से सतर्क रहने की जरूरत होती है और अपनी सेहत पर अहम ध्यान देने की भी जरूरत होती है। ऐसे में महिला को इस लेख में बताई गई चीजों से दूरी बनाकर रखनी होती है, इसके अलावा, प्रेगनेंसी प्लानिंग के दौरान किसी भी तरह के तनाव से बचना, सेहतमंद लाइफस्टाइल को फॉलो करना और सेहतमंद खाने के साथ-साथ मेडिटेशन करना आपको कंसीव करने में काफी सहायता प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में, कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भधारण के दौरान या पहले होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आज ही सुमिता सोफत अस्पताल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. गर्भावस्था प्लान कर रही महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है?
दरअसल, गर्भावस्था प्लान कर रही महिलाओं को कई बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसमें महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप दोनों से त्यार होना पड़ता है और इसके लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट का सेवन करना, सेहतमंद आहार का सेवन करना, हलके व्यायाम करना, काफी मात्रा में पानी का सेवन करना, धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना और प्रसव पूर्व जांच के लिए त्यार होना जैसी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
प्रश्न 2. क्या हर महिला के लिए माँ बनना एक आसान काम होता है?
दरअसल, यह कहा जाता है, कि जब एक महिला एक बच्चे को जनम देती है, तो उस दौरान उसका दूसरा जनम होता है, तो इससे यह सिद्ध होता है, कि हर महिला के लिए मां बनने का सफर आसान नहीं होता है। दरअसल, यह एक बहुत ही मुश्किल शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सफर होता है, जिसमें काफी कड़ी मेहनत करने, धैर्य रखने और एक मजबूत मानसिक स्थिति की काफी ज्यादा जरूरत होती है।
प्रश्न 3. क्या माँ बनने के तुरंत बाद महिला को काम पर लग जाना चाहिए?
बच्चे को जनम देने के बाद महिला की सेहत काफी नाजुक होती है, तो इससे यह तय है, कि एक महिला के लिए माँ बनने के तुरंत बाद काम पर लगना सेहत और बच्चे दोनों के लिए ठीक नहीं होता है, क्योंकि इस दौरान माँ को अपने और अपने बच्चे की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसे में, एक महिला को रिकवर होने के लिए कम से कम 6 से 12 सप्ताह की जरूरत पड़ती है। ऐसे में, तुरंत बाद काम पर लगना सेहत के लिए सही साबित नहीं होता है।