प्रेगनेंसी की खबर हर महिला के लिए बेहद ख़ुशी की बात होती है, क्योंकि एक समय के बाद हर महिला का सपना होता है की वह भी माँ बने | लेकिन जब उस महिला को इस बात ...
प्रेगनेंसी की खबर हर महिला के लिए बेहद ख़ुशी की बात होती है, क्योंकि एक समय के बाद हर महिला का सपना होता है की वह भी माँ बने | लेकिन जब उस महिला को इस बात का पता चलेगा की यह एक्टोपिक प्रेगनेंसी है तो उसके लिए बेहद निराशाजनक वाली बात हो जाती है | महिलाओं में निषेचन की प्रक्रिया उनके फैलोपियन ट्यूब में होती है, लेकिन जो एक्टोपिक प्रेगनेंसी होती है वह निषेचन होने के बाद महिला के गर्भाशय में विकसित होने के बजाए, ट्यूमर में ही विकसित होने लग जाती है, जिसकी वजह से न केवल उस महिला की प्रेगनेंसी खतरे में होती है, बल्कि महिला को भी कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ जाता है | आइये जानते है एक्टोपिक प्रेगनेंसी क्या होती है, इसके मुख्य लक्षण कौन से है और कैसे किया जाता है इसका निदान :-
एक्टोपिक प्रेगनेंसी क्या होता है ?
द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमिता सोफत ने यह बताया कि अधिकतर महिलाएं, जो गर्भवती होने का प्रयास कर रही होती है या फिर जिनकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई होती है, उन्हें पता ही नहीं होता की उन्हें एक्टोपिक प्रेगनेंसी है | महिलाएं गर्भवती उनके फैलोपियन ट्यूब में शुक्राणु और अंडे के निषेचन की प्रक्रिया से होते है | लेकिन कई बार निषेचन की प्रक्रिया से बने भ्रूण गर्भाशय में जाने के बजाए, यह गर्भाशय के कहीं बाहर ही विकसित होने लग जाता है, जिससे एक्टोपिक प्रेगनेंसी कहा जाता है |
एक्टोपिक प्रेगनेंसी को सामान्य घटना समझने की भूल बिलकुल भी न करें,क्योंकि यह महिला की प्रग्नेंसी के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए इस प्रेगनेंसी का पता लगते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि सही समय पर इस समस्या का निदान हो सके, क्योंकि एक्टोपिक प्रेगनेंसी का सही समय पर इलाज करवाना बेहद ज़रूरी होता है, आइये जानते है एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उत्पन्न होने के मुख्य लक्षण कौन-से है :-
एक्टोपिक प्रेगनेंसी के मुख्य लक्षण कौन-से है ?
डॉक्टर सुमिता सोफत का यह कहना है की आम तौर पर कई महिलाओं को एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बारे में पता भी नहीं होता | एक्टोपिक प्रेगनेंसी के कई लक्षण सामान्य गर्भावस्था के बिलकुल एक समान होते है, जिसके बीच मे अंतर कर पाना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इस अवस्था में भी महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते है,और इसके साथ ही स्तन में दर्द और जी मिचलना जैसे लक्षण दिखाई देने लग जाते है | आइये जाने है एक्टोपिक प्रेगनेंसी के प्रमुख लक्षण कौन-से होते है :-
- वेजाइना से ब्लीडिंग का होना :- एक्टोपिक प्रेगनेंसी में महिलाएं के वेजाइना में रक्तस्राव होने के लक्षण दिखाई दे सकते है |
- पेल्विक क्षेत्र में तीव्र दर्द होना :- प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुरुआती दिनों में महिलाओं को पेल्विक में असहनीय दर्द से गुजरना पड़ सकता है, जो कि एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने के प्रमुख लक्षणों में से एक होता है |
- सामान्य रूप से भी अधिक पेट में ऐंठन की समस्या होना :- सामान्य प्रेगनेंसी में महिला के पेट में ऐंठन होना एक सामान्य स्थिति मानी जाती है, लेकिन अगर यही स्थिति आपको बहुत तकलीफ दे रही है तो बेहतर है की आप किसी अच्छे से डॉक्टर के पास जाएँ और इस स्थिति की जाँच करवाएं |
- कमज़ोर और चक्कर का आना :- गर्भवती महिला को इस अवस्था में चक्कर आने या फिर कमज़ोरी आने की स्थिति को सामान्य बात मानी जाती है, लेकिन उस महिला को एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपना निरिक्षीण ज़रूर लेना चाहिए, क्योंकि एक्टोपिक प्रेगनेंसी में भी महिलाओं में चक्कर आने और कमज़ोरी के लक्षण दिखाई देते है |
एक्टोपिक प्रेगनेंसी का निदान कैसे करें ?
सबसे पहले यह जानना बेहद ज़रूरी होता की वह महिला प्रेग्नेंट है की नहीं | इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर प्रेग्नेंट महिला का ब्लड सैंपल को लेता है, फिर उस ब्लड में से प्रेगनेंसी हार्मोनल के स्तर को मापा जाता है | यदि रिपोर्ट में एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई दे रहे है तो इससे पुष्टि करने के लिए एक प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड किया जाता है, ताकि इस बात का पता चल सके की महिला को एक्टोपिक प्रेगनेंसी है या नहीं | यदि एक्टोपिक प्रेगनेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो डॉक्टर उस महिला को आगे के उपचार कराने की सलाह देते है |
एक्टोपिक प्रेगनेंसी एक गंभीर समस्या है लेकिन इसका निदान किया जा सकता है | यदि आप में कोई भी महिला एक्टोपिक प्रेगनेंसी का शिकार हो गयी है तो इलाज के लिए आप द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सुमिता सोफत आईवीएफ ट्रीटमेंट और इनफर्टिलिटी में स्पेशलिस्ट है, जो पिछले 28 वर्षों से पीड़ित दंपतियों का इलाज कर, गर्भधारण करने में उनकी मदद कर रही है |
इसलिए परामर्श के लिए आज ही द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा वेबसाइट में दिए गए नंबरों से भी सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.