Book Appointment

आखिर क्यों जरूरी होता है गर्भधारण करने से पहले विटामिन डी लेना? डॉक्टर से जानें, विटामिन डी से मिलने वाले फायदों के बारे में!

hormonal imbalance

Loading

आज के समय में ऐसे कई लोग हैं, जिन को गर्भधारण करने में बहुत सी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए, गर्भधारण करने से पहले अपनी डाइट का अच्छे से ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से डॉक्टर भी यही सलाह प्रदान करते हैं, कि अगर कोई भी महिला एक सेहतमंद गर्भधारण करना चाहती है, तो उसको अपनी डाइट और जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, जिस में जंक फ़ूड और प्रोसेस्ड फूड को अपनी डाइट में बिल्कुल भी शामिल न करना, नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, नींद के तौर-तरीकों में बदलाव करना और लंबे वक्त तक न जागना जैसे कुछ बदलाव शामिल हो सकते हैं। आम तौर पर, इस दौरान नींद का एक अहम रोल होता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, इन बदलावों को अपनाने से सेहत को कोई भी नुकसान नहीं होता है और गर्भधारण करने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। इसी के चलते, बहुत से डॉक्टर जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं, उन को सलाह प्रदान करते हैं, कि अगर आप प्रेगनेंसी से पहले विटामिन डी का सेवन अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे अपनों कंसीव करने में काफी मदद प्राप्त हो सकती है। क्या वाकई इसका सेवन जरूरी होता है? दरअसल, गर्भावस्था से पहले विटामिन डी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे एक महिला में गर्भधारण करने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में, बीमार होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इसके अलावा, यह भ्रूण की हड्डियों के विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूती और कैल्शियम को सोखने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कोई गंभीर समस्या होने पर आप डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  डॉ.सुमिता सोफत को ऑक्सफोर्ड इंग्लैंड ने दी ऑनररी प्रोफेसर ऑफ अकेडेमिक यूनियन की पदवी

गर्भावस्था से पहले विटामिन डी लेने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

गर्भधारण करने से पहले विटामिन डी लेने के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

1. फर्टिलिटी में सुधार होना 

आम तौर पर, जिन महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी कोई गंभीर समस्या होती है, दरअसल उन महिलाओं को ही आगे चलकर कंसीव करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जो महिलाएं पीसीओएस जैसी समस्या से पीड़ित होती हैं, यह समस्या उन महिलाओं में ज्यादातर देखी जा सकती है। अपनी फर्टिलिटी में महत्वपूर्ण सुधार करने के लिए और प्रेगनेंसी प्लान कर रही महिलाओं के लिए डाइट में विटामिन डी को शामिल करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। दरअसल, इससे गर्भधारण करने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। हाल ही में आई NCBI की एक रिपोर्ट से भी ये साबित होता है, कि विटामिन डी के सेवन से प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे गर्भधरण करने में आसनी होती है। इसलिए, गर्भधारण करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन डी सप्लीमेंट को डॉक्टर की सलाह पर जरूर शामिल करना चाहिए। 

See also  क्या वाकई गर्भावस्था के दौरान महिला के रोने से बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

2. मिसकैरेज का खतरा कम होना 

दरअसल, ऐसा कई बार देखने और सुनने को मिलता है, कि बहुत सी महिलाएं गर्भधारण तो कर लेती हैं, पर इसमें सफल नहीं हो पाती हैं और बार-बार मिसकैरेज होने जैसी गंभीर स्थिति का सामना करती हैं। दरअसल, इस स्थिति के पीछे कई कारण शामिल हो सकते हैं, जिस में सेहत से जुड़ी समस्याएं पहले नंबर पर जिम्मेदार होती है। आम तौर पर, बार-बार इस स्थिति का सामना कर रही महिलाओं को मिसकैरेज के जोखिम को कम करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन डी को जरूर शामिल करना चाहिए, पर ध्यान रहे डॉक्टर की सलाह पर ही आपको ऐसा कदम उठाना है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आप रोजाना विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, तो इससे आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है और ऐसे में मिसकैरेज का खतरा भी काफी कम हो जाता है 

निष्कर्ष: विटामिन डी सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, जो महिलाएं गर्भधारण करने की इच्छा रखती हैं, दरअसल उनको प्री- प्रेग्नेंसी की स्टेज के दौरान ही अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट में, विटामिन डी सप्लीमेंट के सेवन को शामिल कर सकती हैं। इससे महिला की फर्टिलिटी में सुधार होना, मिसकैरेज का खतरा कम होना, जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होना और इम्यूनिटी बेहतर होना जैसे कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा, इससे आगे चलकर होने वाली समस्याओं का जोखिम भी कम हो जाता है। गर्भावस्था से पहले विटामिन डी का सेवन करना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे एक महिला में गर्भधारण करने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में, बीमार होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

See also  आईवीएफ उपचार सहायक तो है, पर कैसे इसके साइड इफेक्ट्स ने उड़ाए होश ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. विटामिन डी से कौन-कौन से फायदे प्राप्त हो सकते हैं?

विटामिन डी से कई फायदे प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें शरीर में ऊर्जा को बनाये रखना, मानसिक स्वस्थ को ठीक रखना, दाँतों को मजबूत बनाकर रखना, मधुमेह और दिल की बिमारियों के जोखिम को कम करना, हड्डयों को मजबूत बनाना, कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाना जैसे कुछ फायदे शामिल हो सकते हैं। 

प्रश्न 2. क्या शरीर के लिए विटामिन डी जरूरी होता है? 

हाँ, शरीर के लिए विटामिन डी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। विशेष तौर पर, हड्डियों को मजबूत बनाने, कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को नियंत्रित रखने के लिए यह जरूरी होता है। 

प्रश्न 3. आखिर किन-किन तत्वों से विटामिन डी प्राप्त हो सकता है? 

विशेष तौर पर, विटामिन डी सूर्य की रोशनी, दूध, दही, संतरे का रस और अनाज के सेवन से प्राप्त होता है।

Contact Us


    Our Recent Posts