Book Appointment

औलाद चाहते हो तो नशे से कर लो तौबा

औलाद चाहते हो तो नशे से कर लो तौबा

Loading

अगर कोई युवा नशों का आदी है तो वह औलाद का सुख से महरूम रह सकता है | युवाओं में नशे की आदतों के कारन उनमे बाँझपन की समस्या बढ़ी है | हालाँकि बांझपन के कई अन्य कारन भी है पर इन दिनों जो युवक सामने आ रहे हैं उनमे शराब, सिगरेट तथा अन्य नशे बांझपन का कारन बनते जा रहे हैं | इन दिनों मेडिकल नशे का भी बहुत चलन है | विशेषज्ञों का मानना है की दवाओं का नशे के तौर पर उपयोग ख़ुदकुशी करने जैसा है | इस कारन समय से पहले मृत्यु जैसे हालत पैदा होते है और शरीर के कई महतवपूर्ण अंग खराब हो जाते हैं | औलाद न होने पर परिवार का दवाब अतिरिक्त हालत पैदा करता है और जीवन नर्क बन जाता है |

कैसे बढ़ी बाँझपन की समस्या

बाँझपन पुरषों में हो महिलाओं में इसके कई कारन होते हैं परन्तु नशे ने बांझपन की दर में अत्यधिक वर्धि कर दी है | ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसमे पुरुष अत्यधिक शराब व सिगरेट का सेवन क्र रहा है , तो कइयों को गांजे और भांग की लत लग जाती है |

See also  Eliminate Ovarian Cysts before they ruin you: Here are the Symptoms

क्या है अन्य कारन 

बांझपन के अन्य कारणों में हार्मोन्स का संतुलन खराब होना, जेनेटिक कारन, बच्चेदानी में रसौली, मोटापा तथा तनाव का भी मुख्या रोल होता है | इसके इलावा किसी केमिकल व कीटनाशकों के संपर्क में आने पर भी यह समस्या पैदा होती है | इसके इलावा महिलाओं में फॉलोपियन टियूब का बंद होना भी औलाद पैदा होने में रुकावट पैदा करता है |

शुक्राणुओं की संख्या में कमी

एक तिहाई बाँझपन की मरीजों में यह समस्या आम पेश आ रही है | माहिरों के अनुसार, शक्राणुओं की कमी के कारन अगर पत्नी गर्भवती हो भी जाये तो गर्भपात का खतरा हर समय बना रहता है | इसके इलावा अलसपूर्ण जीवन शैली इस समस्या को और बढ़ा देती है आम तौर पर देखा गया है की नशा करने वाले सैर वाव्याम की तरफ कम ही ध्यान देते हैं |

नशे त्यागों, समय पर करवाएं जाँच : डा. सुमिता

सुमिता सोफट अस्पताल के डा. सुमिता सोफट में बतया की बाँझपन एक आम समस्या है | नशाखोरी ने इस समस्या को काफी बढ़ा दिया है | शादी होने के एक वर्ष बाद भी औलाद पैदा नहीं होती तो इस विषय पर माहिर को सलाह जरुरी है, परन्तु नशे का त्याग करना उससे भी जरुरी है | पुरुष हो या औरत, पहले ही वह दवाओं, सब्जिओं व फलों के सेवन से कीटनाशकों के संपर्क में आ चूका है | पीने का साफ़ पानी न मिलना भी मूलभूत कारन है परन्तु इसके बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए खुद भी कई कदम उठाये जा सकते हैं | संतुलित भोजन करें, फ़ास्ट फ़ूड अदि से परहेज करें, शरीर का वजन अधिक है तो उसे कम करें अदि | बाँझपन की समस्या को खतम करने के लिए किसी अनुभवी विशेषज्ञ की जरुरत होती है | जो बाँझपन के कारणों का सुगमता से उपचार क्र सके | आज इंजेक्शन द्वारा एक शक्राणु की मदद से गर्भधारण करवाया जाता है | बांझपन नर में हो या मादा में दोनों के लिए हमारे पास उन्नत व विभिन बाँझपन उपचार उपलब्ध हैं | चूँकि दो मरीजों का उपचार एक जैसा नहीं हो सकता इसलिए एक कुशल विशेषज्ञ ही बेहतर उपचार के लिए आपका मार्गदर्शन क्र सकता है | अगर मरीज का स्वस्थ्य अच्छा है और नशे का सेवन नहीं करता है तो बांझपन का उपचार आपको बहुत जल्दी और अच्छे नतीजे देगा || उपचार से पहले मरीज का शरीरक व मानसिक स्वस्थ्य का मूल्यांकन करना आवश्यक होता है

See also  How Sofat Infertility & Women Care Centre help you moving forward after infertility diagnosis?

Contact Us


    Our Recent Posts