Book Appointment

पुरुष बांझपन क्या है? और इसको कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें

Loading

आप को बता दे की बांझपन आज के समय में दुनियाभर के लाखों पुरुषों प्रभावित कर रहा है। बाँझपन की समस्या इतनी तेज़ी से बढ़ रही है की ये महिलाओं की तरह पुरषों में भी फैल रहा है। जो आज के समय में जोड़ों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इसकी वजह से वह कंसीव नहीं कर पाते हैं। और पुरुषों को अपने बांझपन से छुटकारा पाने के लिए चाहिए कि वह अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं या फिर खराब लाइफस्टाइल किसी भी पुरुष में बांझपन के मुख्या कारण होते हैं। इसलिए आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना पुरषों के लिए बहुत जरूरी होता जा रहा है। 

पुरुष बांझपन क्या होता है?

पुरुष बांझपन ये एक ऐसी समस्या है, जो अपनी पत्नी को गर्भवती होने नहीं देता और उसकी गर्भावस्था की संभावना को कम करता है। बांझपन महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित करता है। बांझपन होना के कई कारण महिला और पुरुष हो सकते हैं, जैसे की एक साल से ज़्यादा समय तक बार-बार असुरक्षित यौन संबंध बनाए हों पर इसके दौरान भी आपकी महिला साथी गर्भवती नहीं हुई है। बांझपन अक्सर उनके शुक्राणुओं के उत्पादन या शुक्राणु डिलीवरी में समस्या के कारण होता है। 

पुरुष बांझपन कितना आम है?

अगर बात करें पुरुष बांझपन कितना आम है तो पूरी दुनिया में लोग लगभग 186 मिलियन बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं। और इसके आधे मामलों में पुरुष साथी इसका जिम्मेदार होता है। कुछ अध्यन बताते हैं की संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 10 से 15% पुरुष बांझपन की  समस्या से लड़ रहे हैं और वह भी गर्भधारण करने की कोशिश  में लगे हुए हैं। 

See also  IVF And Reasons For Infertility

पुरुष बांझपन को कैसे दूर करें

 1. हेल्दी डाइट को अपनाएं

पौष्टिक आहार पुरषों को अंदर से सेहतमंद करता है। उनके शुक्राणु के स्वास्थ्य को अच्छा करने में पौष्टिक आहार अहम भूमिका निभाता है। जो फूड्स पुरषों के स्पर्म काउंट और गतिशीलता में सुधर करें उन फूड्स को ज़्यादातर उन्हें अपनाना चाहिए जैसे, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फूड्स आदि।  

पुरुषों को पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए जैसे जिंक, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड और अपने बांझपन को दूर करना के लिए अनहेल्दी, प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें। 

2 .रोजाना एक्सरसाइज करना

बांझपन को दूर करने के लिए पुरुषों को रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए, जैसे तेज चलना, जॉगिंग या स्विमिंग आदि करना। ऐसी हल्की फुल्की शारीरिक गतिविधियां पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बढ़ाती है। और साथ में तनाव को कम करने और स्वस्थ वजन को बनाने में मदद करता है। ये सभी चीजें पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करती हैं। पर ज़्यादा ओवरट्रेनिंग से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा शारीरिक तनाव टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और शुक्राणु के उत्पादन को कम कर सकता है।

See also  What is the Role of Age in the Eggs Freezing Treatment

3. तनाव का प्रबंधन

पुरुषों के शुक्राणु के विकास के लिए क्रोनिक तनाव जरूरी हार्मोन के उत्पादन में बाधा डाल सकता है। तनाव की वजह से कई लोग सिगरेट और शराब पीने जैसी बेकार आदतों में फैट जाते हैं  जो उनके पुरुष बाँझपन को बढ़ाता है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग, गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज जैसी तकनीकें एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं। जो की लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

4. हानिकारक पदार्थों से बचें

स्मोकिंग ड्रग्स और ज्यादा शराब का सेवन पुरुष के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ये हानिकारक पदार्थों पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं इसलिए इन सब चीजों से दूरी बनाकर रखें। 

5. स्वस्थ वजन बनाए रखें

ज़्यादा मोटापा और कम वज़न लोगो के लिए सही नहीं होता है। मोटापा ज्यादा और काम होने के कारण पुरुषों के शरीर में हार्मोन बिगड़ सकते हैं, जो पुरुष बांझपन का कारण बनते हैं। पुरुष को चाहिए कि वह अपने फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए हेल्दी वेट को बनाए रखें। नियमित एक्सरसाइज और संतुलित आहार के जरिये हेल्दी बॉडी मास इंडेक्स पाने में और बनाए रखने में मदद मिलती है। 

See also  डॉक्टर सुमिता सोफत ने बताया कैसे की जाती है आईवीएफ ट्रीटमेंट की प्रक्रिया

पुरुष बांझपन के उपचार

  • सर्जरी: वैरिकोसील या शुक्राणु परिवहन प्रणाली में रुकावट जैसी कुछ स्थितियों, के लिए सर्जरी की करवाई जा सकती है। 
  • दवाएं: पुरुष बांझपन कुछ हार्मोन के उच्च, निम्न स्तर या फिर शरीर द्वारा हार्मोन के उपयोग में समस्या होना डॉक्टर ऐसे मामलों में दवा या हार्मोन प्रतिस्थापन लिख सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज के समय में पुरष बांझपन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, और इसके कारन कई महिलायें गर्भधारण नहीं कर पाती है। ये समस्या सभी पुरुषों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इस पुरुष बांझपन से छुटकारा पाने के लिए पुरुष को चाहिए कि वह अपनी जीवनशैली में बदलाव करें जैसे की शराब सिगरेट पीना बंद कर दें और रोजाना कसरत करें जिससे कि हार्मोन संतुलन में रहे। अगर आपको भी पुरुष बांझपन की समस्या है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं तो आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं।

Contact Us


    Our Recent Posts