Book Appointment

क्या आप आईवीएफ इंजेक्शन लगवाते समय यात्रा कर सकते हैं? डॉक्टर से जानिए

Loading

दरअसल जो जोड़े प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पाते हैं, उन जोड़ों के लिए आईवीएफ एक बेहद खूबसूरत उम्मीद की तरह है। आपको बता दें कि आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए आज के समय में जोड़ों का कंसीव कर पाना बहुत ज्यादा आसान हो गया है। दरअसल IVF के माध्यम से उन जोड़ों को बहुत ज्यादा खुशी मिलती है, जिन कों लम्बे समय तक बच्चे का सुख प्राप्त नहीं होता है। हालांकि IVF के दौरान कई तरह की बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल IVF करवाने वाली कुछ महिलाओं में यह सवाल हमेशा रहता है, कि क्या वह IVF प्रक्रिया के समय इंजेक्शन लगवाने के दौरान यात्रा कर सकते हैं? 

आपको बता दें कि IVF करवाने वाली महिलाओं में इस तरह का सवाल काफी सामान्य होता है, क्योंकि डॉक्टर द्वारा IVF के बाद महिलाओं को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बता दें कि IVF में महिलाओं को लगने वाले ये इंजेक्शन IVF प्रक्रिया को सफल बनाते हैं। दरअसल अंडे बनाने के लिए यह इंजेक्शन महिलाओं को लगाए जाते हैं। 

IVF प्रक्रिया के समय इंजेक्शन लगवाने के दौरान यात्रा कर सकते हैं या नहीं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो यह लेख आपकी काफी सहायता कर सकता है। आईये इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से जानते हैं, कि क्या आप आईवीएफ इंजेक्शन लगवाते समय यात्रा कर सकते हैं? 

क्या आप आईवीएफ के इंजेक्शन लगवाने के दौरान यात्रा कर सकते हैं?

डॉक्टर के अनुसार महिलाओं को IVF के इंजेक्शन लगवाने के बाद किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही करने से बचना चाहिए। हाँ, महिलाओं के लिए IVF इंजेक्शन लगवाने के बाद यात्रा करना सुरक्षित होता है, मतलब कि यात्रा की जा सकती है। पर यह जरूरी नहीं है की यात्रा करना हर मामले में सुरक्षित है। इसलिए IVF करवाने वाली महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए, कि इस दौरान वह ज्यादा से ज्यादा लंबी यात्रा करने से बचें। 

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है, अगर हाल ही में आपका एग रिट्रीवल या एंब्रियो ट्रांसफर हुआ है, तो आप कोशिश करें कि ऐसे में यात्रा न करें या इस तरह की स्थिति से ज्यादातर बचें। अगर आप आईवीएफ के इंजेक्शन लगवाने के बाद यात्रा कर रही हैं, तो इस दौरान आपको कई बातों को ध्यान में रखते हुए सावधानी को बरतना बेहद जरूरी है। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के आप यात्रा बिलकुल भी न करें। 

आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

दरअसल आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के दौरान महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जैसे, 

1. महिलाओं को इंजेक्शन लगवाने के बाद साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान अपने हाथों को साबुन से साफ़ करें। 

2. अगर इंजेक्शन वाले हिस्से में आपको दर्द हो रहा है, तो इस दौरान आप प्रभावित हिस्से पर आइस पैक को लगा सकते हैं।

3. इस दौरान महिलाओं को अपनी दवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पर लेना चाहिए। 

4. महिलाओं को ज्यादातर आईवीएफ का इंजेक्शन लगवाने के दौरान आराम करना चाहिए। 

5. आईवीएफ का इंजेक्शन लगवाने के दौरान महिलाएं ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचें।

6. इस दौरान महिलाओं को ज्यादातर स्वस्थ आहार लेना चाहिए और स्ट्रेस लेने से भी बचना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह के बाद ही यात्रा करें  

आपको आराम करने पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, अगर आपने हाल ही में आईवीएफ का इंजेक्शन लगवाया है। इस दौरान महिला के शरीर में अंडे पैदा होते हैं। हालांकि इस दौरान आमतौर पर यात्रा करना सुरक्षित होता है। पर कई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए। IVF इंजेक्शन लगवाने के बाद अगर आप लंबी यात्रा करने की सोच रही हैं, तो इस दौरान आपको कुछ मामलों में तनाव, एंग्जाइटी और अन्य छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि कई बार फ्लाइट में लंबी यात्रा करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और इसके साथ ही टाइट कपड़े पहनने से और एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने पर आपके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी महसूस हो सकता है। आमतौर पर इस दौरान डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको यात्रा करनी चाहिए। 

आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के बाद आपको आराम की जरूरत क्यों होती है?

आईवीएफ इंजेक्शन के बाद महिलाओं को आराम की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान ही IVF प्रक्रिया सफल होती है। आमतौर पर आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के बाद डॉक्टरों द्वारा भी महिलाओं को आराम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान हालांकि पूरी तरह से आपको बेड रेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के बाद आपका एंब्रियो इंप्लांट सही तरीके से हो सके, इसलिए आपको इंजेक्शन लगवाने के बाद शारीरिक गतिविधियां को ज्यादा करने की बजाए, अपने आराम करने पर ध्यान देना की जरूरत होती है। 

दरअसल कई बार ऐसा होता है, कि महिलाएं आईवीएफ इंजेक्शन को लगवाने के बाद बहुत ज्यादा सोच विचार करने लग जाती हैं। इसलिए इस तरह की स्थिति से अपना बचाव करने के लिए आपको आराम करने की जरूरत होती है। आराम करने से रिलैक्स फील करती हैं, जिस से की एंब्रियो अच्छी तरह से इंप्लांट हो पाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. क्या आईवीएफ के लिए बेड रेस्ट करना जरूरी होता है?

जी हां, आपके लिए आईवीएफ के दौरान बेड रेस्ट करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो 

सकता है। पर, ऐसा जरूरी नहीं कि इस दौरान पूरी तरह ही आपको बेड रेस्ट करने की जरूरत पड़े। 

प्रश्न 2. क्या आईवीएफ के बाद हम यात्रा कर सकते हैं?

जी हाँ, आप आईवीएफ के बाद यात्रा कर सकते हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। पर कुछ समय आप लंबी यात्रा को करने से बचें। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। 

प्रश्न 3. एम्ब्र्यो ट्रांसफर के कितने दिनों के बाद प्रेगनेंसी होती है?

भ्रूण स्थानांतरण (एम्ब्र्यो ट्रांसफर) होने के बाद लगभग 10 से 14 दिनों बाद आपकी प्रेगनेंसी का पता लग सकता है। 

निष्कर्ष :

IVF एक सफल प्रक्रिया है, जो जोड़ों को माँ बाप बनने का सुख प्रदान करती है। जो जोड़े प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पाते हैं, उन जोड़ों के लिए आईवीएफ एक बेहद खूबसूरत उम्मीद की तरह है। इस प्रक्रिया के जरिये जोड़ों का कंसीव कर पाना बहुत आसान है। IVF एक नाजुक प्रक्रिया है, जिसमें हर दिन बहुत मायने रखता है। आप आईवीएफ इंजेक्शन लगवाने के बाद यात्रा कर सकते हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है, पर इस दौरान आपको कई बातों को ध्यान में रखते हुए सावधानी को बरतना जरूरी होता है। इस दौरान कुछ समय तक आप लंबी यात्रा को करने से बचें। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। यदि आपको यात्रा करनी ही है, तो डॉक्टर की अनुमति जरूर लें और उनके द्वारा बताए गए हर स्टेप को फॉलो करें। यात्रा में लापरवाही आपके IVF सफर को प्रभावित कर सकती है। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के आप यात्रा बिलकुल भी न करें। क्या आप भी IVF के दौरान यात्रा करने की सोच रहे हैं? या IVF ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।   

Contact Us