पौष्टिक आहार की ज़रुरत हर व्यक्ति को होती है, खासकर गर्भवती महिलाओं को बच्चे के ग्रोथ के लिए दूसरों की तुलना में सबसे अधिक ज़रुरत होती है | जो महिलाएं गर्भ...
पौष्टिक आहार की ज़रुरत हर व्यक्ति को होती है, खासकर गर्भवती महिलाओं को बच्चे के ग्रोथ के लिए दूसरों की तुलना में सबसे अधिक ज़रुरत होती है | जो महिलाएं गर्भधारण करने की प्लानिंग कर रही होती है या फिर पहले से ही गर्भवती होती है, उन्हें अपने डाइट पर सबसे अधिक ध्यान देने की ज़रुरत होती है | अच्छे खानपान के साथ-साथ एक गर्भवती महिला के लिए कुछ सप्लीमेंट लेने की भी ज़रुरत होती है, जिनमें से एक है फोलिक एसिड |
क्या है फोलिक एसिड और यह क्यों होती है एक गर्भवती महिला के लिए इतनी ज़रूरी ?
फोलिक एसिड सप्लीमेंट एक विटामिन बी होती है, जो कई सप्प्लिमेंट्स और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ में पाया जाता है | यह सप्लीमेंट फोलेट का सिंथेटिक रूप होता है, जिसका उपयोग शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए, डीएनए का संश्लेषण के लिए और मरम्मत करने के लिए किया जाता है | यह आपके पूरे जीवन में सामान्य विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक होता है |
द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमिता सोफत ने यह बताया की एक गर्भवती महिला के लिए इस दौरान फोलिक एसिड का लेना विशेष रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह सप्लीमेंट बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के साथ-साथ बाकि के अंगों के सामान्य विकास में मदद करती है | एक शोध से यह पता लगा है की गर्भवती होने से पहले फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने से जन्म दोषों के विकारों को रोका जा सकता है, जिनमें स्पाइन बिफिडा, एन्सेफ़ेलोसिल और अनेनसेफली जैसे गंभीर न्यूरल दोष शामिल होते है |
फोलिक एसिड के सेवन करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा होता है ?
अधिकतर डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को फोलिक एसिड प्रीनेटल विटामिन के साथ लेने की सलाह देते है | एक अध्ययन के अनुसार जिन महिलाओं ने गर्भधारण करने के एक साल पहले तक फोलिक एसिड को ले रही होती है, उनमें प्रसव होने का जोखिम 50 प्रतिशत या फिर उससे भी कम हो जाता है | इसलिए महिलाओं को गर्भवती होने से एक महीने पहले ही फोलिक एसिड लेना शुरू कर देना चाहिए और गर्भवती होने के बाद भी इसे लगातार लेते रहना चाहिए |
शिशु के जन्म की असमानताएं गर्भावस्था के शुरुआती के तीन से चार हफ्ते होते है, इसलिए ज्यादातर मामलों में डॉक्टर इस दौरान फोलिक एसिड का नियमित रूप से लेने की सलाह देते है, क्योंकि इस दौरान एक शिशु का मस्तिष्क और मेरुदंड का गठन हो रहा होता है |

इसलिए बेहतर यही है की प्रसव पूर्व विटामिन्स को लेने से पहले ही आप एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श ज़रूर कर ले, ताकि इस बात का पता लग सके की इसमें फोलिक एसिड के साथ-साथ और भी ज़रूरी पौष्टिक तत्व शामिल है या फिर नहीं | प्रसवपूर्व विटामिन्स में बाकि विटामिन के मुकाबले काफी अंतर होता है और कुछ की आपको ज़रुरत कम हो सकती है और कुछ की ज़रुरत सबसे अधिक | इसलिए परामर्श के बिना किसी भी प्रसवपूर्व विटामिन्स को बिलकुल न ले |
इससे जुड़ी अधिक जानकारी लेने के लिए द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमिता सोफत पंजाब के सर्वश्रेष्ठ इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट और आईवीएफ ट्रीटमेंट में माहिर है, जो पिछले 28 वर्षों से इनफर्टिलिटी से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर, उन्हें गर्भधारण करने में मदद कर रही है | इसलिए परामर्श के आज ही वेबसाइट पर जाकर आपकी अप्पोइन्मेंट को बुक करें |
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.