Book Appointment

माहवारी (Periods) का ना आना कैसे एक गंभीर समस्या है ?

कुछ-महिलाओं-में-पीरियड्स-का-ना-आना-क्या-है

Loading

माहवारी (Periods) या जिसे आम भाषा में पीरियड्स कहा जाता है, ये महिलाओं में एहम भूमिका निभाते है। पर सोचो किसी कारण अगर ये माहवारी रुक जाए तो ? ऐसी अवस्था उत्पन होने पर कई बार महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। इसके इलावा पीरियड्स रुकने की समस्या क्यों उत्पन होती है, इसके बारे में हम आज के आर्टिकल के बात करेंगे ;

माहवारी (Periods) या पीरियड्स क्या है ?

ये महिलाओं के अंग से जुडी एक एहम प्रक्रिया है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • पीरियड या माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। जिसमें आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक, वजाइना के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यह आमतौर पर महीने में एक बार होता है।

  • तो वही लड़कियों के शरीर में पीरियड की शुरुआत होने का मतलब है कि उनका शरीर अपने आप को संभावित गर्भावस्था के लिए उनको तैयार कर रहा है।

पीरियड्स क्यों होते है ?

जब महिलाएं युवा अवस्था में पहुँचती है, तो हार्मोनल के कारण उनके अंदर अंडा बनना शुरू होता है।

See also  आधुनिक शहरी जीवनशैली बड़ा रही है युवकों में इनफर्टिलिटी की समस्या, जिसे कारण हर दिन बढ़ रहा है  आईवीएफ कराने वालों की संख्या

हर महीने गर्भाशय में एक परत का निर्माण होता है। जो म्यूकस और खून से बनी होती है। जब महिला के अंडाशय से निकला हुआ अंडा फैलोपियन ट्यूब पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज होता है, तो भ्रूण बनने और उसे पोषण देने में इस परत का अहम रोल होता है।

पीरियड्स की शुरुआत और खात्मा किस उम्र में होता है ?

  • कुछ लड़कियों में पीरियड की शुरुआत 8 साल की उम्र से हो जाते हैं। जबकि कुछ में यह 15 साल की उम्र तक भी हो सकता है। लेकिन सही उम्र पीरियड्स के लिए देखा जाए तो ये 12 साल मानी जाती है।

  • तो वहीं मासिक धर्म बंद होने की उम्र की बात करे, तो ये 45 से 50 साल के बीच में मानी जाती है।

माहवारी का न आना या एमेनोरीआ क्या है ?

एमेनोरीआ या माहवारी के दो प्रकार है ;

जब किसी को 15 या 16 की उम्र तक भी माहवारी नहीं होती और उसकी प्यूबर्टी (वयस्कता) की शुरआत हो चुकी होती है, तब उसको प्राइमरी एमेनोरीआ कहते है | और जब नियमित रूप से आने वाली माहवारी अचानक से आना बंद कर देती है, तब उसको सेकेंडरी एमेनोरीआ कहते है |

See also  क्या पेट की चर्बी IVF सफलता दर को प्रभावित करती है? जानें होम्योपैथिक दवा 

उम्र से पहले पीरियड्स का बंद होना क्या है ?

जब आपके मासिक धर्म उम्र से पहले बंद हो जाए, तो आपको कभीकभी हृदय रोग, अनियंत्रित मधुमेह, एक अतिसक्रिय थायरॉयड, या समय से पहले रजोनिवृत्ति जैसी चिकित्सा स्थिति के परिणामस्वरूप भी मासिक धर्म बंद हो सकते हैं।

क्या है माहवारी नहीं आने के कारण ?

  • तनाव पीरियड मिस होने के कारण में से एक हैं।
  • कम वजन जिन महिलाओं का वजन कम होता हैं, उनके पीरियड्स कई बार अनियमित हो जाते हैं।
  • अधिक व्यायाम करना शारीरिक गतिविधि ज्यादा कर लेने से पीरियड्स में योगदान देने वाले हार्मोन भी प्रभावित हो जाते हैं।
  • मोटापा।
  • रजोनिवृत्ति।
  • बर्थ कंट्रोल।
  • गर्भावस्था।
  • थायराइड आदि।

सुझाव :

यदि आपके पीरियड्स अचानक से बंद हो गए है, तो आपको किसी अच्छी महिला गायनी डॉक्टर के पास जरूर से जाना चाहिए। या फिर आप सोफत हॉस्पिटल में भी जाकर यहाँ की महिला डॉक्टर से बात कर सकती है।

निष्कर्ष :

माहवारी (Periods) पीरियड्स का आना एक आम प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसलिए अगर आपकी माहवारी किसी कारणवश बंद हो जाए तो इसे नज़रअंदाज़ न करे और न ही इस बात को डॉक्टर के सामने कहने से शर्माए बल्कि इसके लिए किसी अच्छे और अनुभवी डॉक्टर का चुनाव करे।

See also  डॉ.सुमिता सोफत को ऑक्सफोर्ड इंग्लैंड ने दी ऑनररी प्रोफेसर ऑफ अकेडेमिक यूनियन की पदवी

Contact Us


    Our Recent Posts