Book Appointment

क्या फ्रोजन अंडे के साथ आईवीएफ किया जा सकता है? जाने डॉक्टर से

IVF with frozen eggs at Dr. Sumita Sofat Hospital for fertility treatment.

Loading

क्या जमे हुए अंडे आईवीएफ के लिए अच्छे हैं?

आज के समय में मेडिकल विज्ञान ने बहुत ज्यादा तरक्की कर ली है, ऐसा हम इस लिए कह रहें हैं क्योंकि आज की महिलाएं अब अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी उम्र में अब माँ बन्न सकती हैं। आज कल आपने देखा होगा की फ्रोजन एग्स के बारे में मॉर्डन महिलाओं के बीच खूब चर्चा हो रही है, और वो महिलाएं जो अभी काम कर रही हैं उनको कहते सुना होगा की वे अपने एग्स को फ्रीज करना चाहती हैं, ताकि जब उनका सही समय आये तो वह माँ बन सके, माँ बनने का सुख भोग सकें। इसके लिए उम्र की सीमा और बढ़ती उम्र की परेशानियां अब बड़ी बाधा बनकर नहीं रह गई हैं। लेकिन ये सवाल आखिर फ्रोजन एग्स हैं क्या? इसका क्या मतलब होता है और भविष्य में इसकी मदद से कैसे मां बन सकते हैं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक आईवीएफ तकनीक में  फ्रोजन एग्स का प्रयोग किया जाता है। जाने गे की फ्रोजन एग्स क्या है? और आईवीएफ तकनीक में यह कितना उपयोगी है?

फ्रोजन एग्स क्या है?

एग फ्रीजिंग के लिए ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन टर्म का भी इस्तेमाल किया जाता है। फ्रोजन एग्स का मतलब होता है कि एक उपजाऊ महिला की ओवरी में से एग को निकला जाता है, और उस अंडे को फ्रीज किया जाता है, और फिर उसको स्टोर करके रख दिया जाता है। इस एग का इस्तेमाल जब किया जाता है जब, महिला ग़र्भधारण करना चाहती हो। ग़र्भधारण प्रक्रिया के दौरान फ्रोजन एग को प्रयोगशाला में उपजाऊ बनाया जाता है। एक बार भ्रूण बनने के बाद इसको महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। फ्रोजन एग्स की मदद से महिला जब चाहे, माँ बन सकती है और ये उनको किसी भी उम्र में माँ बनने की आजादी देता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं का नेचुरल मां बनना मुश्किल हो जाता है। आज के समय में महिलाएं कम उम्र में मां बनना नहीं चाहती है, वह अपने करियर को तवज्जो देती हैं। अगर कोई महिला किसी भी तरह की मेडिकल ट्रीटमेंट ले रही हो, रेडिएशन थेरेपी चल रही हो, तो वह इस सिथिति में भी एग्स को फ्रीज करवा सकती है और भविष्य में माँ बन सकती है,इसलिए इसको फ्रीज करने की जरूरत दिनों बढ़ती जा रही है। 

See also  IVF Success: First Test Tube Baby born from an immature frozen egg

 फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवा सकते हैं ?

 यह तो स्पष्ट हो चुका है की महिलाएं अपनी फर्टाइल उम्र में अपने अंडकोष में से अपने अंडे को निकलवा सकती हैं और उसको फ्रीज करवा सकती हैं। ये प्रक्रिया महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक होती है क्योंकि इसके बाद वह जब चाहे भविष्य में इसकी मदद से माँ बन सकती हैं। अब बात ये है की क्या महिलाएं फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवा सकती हैं ? डॉक्टर्स का कहना यह है की बिलकुल निश्चित रूप से फ्रोजन एग्स से आईवीएफ किया जा सकता है, डॉक्टर्स ने इस बात की पुष्टि कर  दी है की यकीनन सभी महिलाएं फ्रोजन एग्स मदद से आईवीएफ करवा सकती हैं। यह प्रकिरिया उसके लिए फायदेमंद साबित होती है जो महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी को किसी वजह से टालना चाहती हैं।” ये विधि महिलाओं और युवाओं में तेजी से प्रचलित हो रही है। डॉक्टर्स का ये भी कहना है की फ्रोजन एग्स के जरिए आईवीएफ प्रक्रिया की सफलता दर, कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करती  है। इसलिए  यह बात आपको अपने सेहन में रखनी है या फिर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए की फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवाने का मतलब मां बनने की 100% गारेंटी नहीं होती है। किस उम्र में महिला अपने एग्स को फ्रीज करवा रही हैं और उनका सवास्थ्य केसा है, यह सब चीजें इसमें बोहत ज़्यादा मायने रखती हैं। 

See also  Essential Nutrients Your Body Requires During Pregnancy

 फ्रोजन एग्स द्वारा आईवीएफ की सफलता दर

  • इस पर सफलता दर निर्भर करती है की महिला ने किस उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं। 
  • आपकी जानकारी के लिए आपको ये बता दे की फ्रोजन एग्स का इस्तेमाल करके किये जाने वाले IVF की सफलतादर ताज़े अंडों से कम होती है। जिससे की आईवीएफ सफलता दर कम होती है।
  • कितने अंडों को उपजाऊ बनाया गया है, फ्रोजन एग्स की सफलता दर इस बात पर भी निर्भर होती है 
  • एक डेटा के अनुसार सिर्फ 70 फीसदी एग्स फर्टिलाइज होते हैं, और जबकि 45 प्रतिशत एग्स सिर्फ गर्भावस्था में विकसित होते हैं। 

फ्रोजन एग्स प्रक्रिया से आईवीएफ की सफलता कैसे प्रभावित होती है?

  • उम्रः इस तरीके की प्रक्रिया में महिला की उम्र बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है महिला की उम्र को बहुत बड़ा कारन माना जाता है। जिस तरह 20 से 25 साल की उम्र महिला की सबसे सही मानी जाती है, नेचुरली कंसीव करने के लिए। इस लिए फ्रोजन एग्स के लिए महिला की उपजाऊ उम्र को ही सही माना जाता है। अगर महिला की उम्र ज्यादा है और वह उस उम्र में एग्स को फ्रोजन करती हैं, तो उसके सफ़ल होने की संभावना कम हो जाती है।
  • एग्स की संख्याः  इस प्रक्रिया दौरान महिला जितने ज्यादा एग्स फ्रोजन करती हैं, उनके भ्रूण में बदलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। 
  • जेनेटिक असामान्यता : वह एग्स जिसमें जेनेटिक्स असामान्यताएं होती है, उनके उपजाऊ बनने की संभावना उतनी ही कम होती है। दरअसल इस तरीके के एग्स बिलकुल उपजाऊ हो ही नहीं पाते हैं।
See also  अशुक्राणुता क्या है इसके लक्षण कौन-से है? जानिए एक्सपर्ट्स से कैसे करें इसका उपचार

निष्कर्ष : इसमें कोई भी बुराई नहीं है, फ्रोजन अंडे के साथ आईवीएफ करवाया जा सकता है। पर हर जोड़ों को इसके बारे में पता होना चाहिए की फ्रोजन एग्स गर्भावस्था स्थाई कोई गारेंटी नहीं होती है। अगर आप भी इसके बारे में गहराई से जानना चाहते हैं तो सुमिता सोफत अस्पताल जाकर आप अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।