Book Appointment

महिलाओं और पुरुषों में किस तरह से फर्टिलिटी को प्राकृतिक एवं घरेलू उपाय की मदद से बढ़ाया जा सकता है ?

बांझपन-ने-छीनी-है-खुशियां-तो-न-करें-इन-वजह-को-नज़रअंदाज़-!

Loading

इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या महिला और पुरुष दोनों के लिए एक चिंता का विषय है। गर्भधारण करने से पहले प्रजनन से संबंधित कई तरह की समस्याएं होती है। गर्भधारण ना हो पाने के कारण पुरुष एवं महिला में से एक या दोनों ही हो सकते है। वहीं अगर कमजोर प्रजनन क्षमता के कारण महिला गर्भधारण नहीं कर पा रहीं है तो बिल्कुल भी चिंता ना करें। बल्कि प्राकृतिक घरेलू उपायों का चयन करके इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है;

महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी (बांझपन) के क्या कारण है ?

  • पुरुषों में फर्टिलिटी के कारण में ;

  • स्खलन संबंधी विकार। 
  • शराब सिगरेट का अधिक सेवन। 
  • न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) की कमी का होना। 
  • जरूरी हॉर्मोन की कमी या असंतुलन का होना। 
  • रासायनिक दवाइयों का सेवन जिनसे फर्टिलिटी प्रभावित होती है। 
  • डीएनए फ्रेगमेंटेशन। 
  • स्पर्म मोललिटी, स्पर्म काउंट का कम होना, स्पर्म स्ट्रक्चर का बिगड़ना आदि। 
  • महिलाओं में फर्टिलिटी (बांझपन) के कारण ;
  • पोषण में कमी का आना। 
  • सामान्य रूप से 45 की उम्र पार कर लेने के बाद महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी का होना। अधिक उम्र भी बांझपन का कारण हो सकती है।
  • पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) (एक बीमारी जो गर्भधारण की प्रक्रिया को प्रभावित करती है)
  • प्रोलैक्टिन की मात्रा में अनचाही बढ़ोतरी का होना। 
  • ओवेरियन सिस्ट की समस्या का सामना करना।

महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कौन-से आहार सहायक माने जाते है ? 

  • महिलाओं को गर्भधारण करने में आयरन और फॉलिक एसिड मदद करते है। हरी पत्तेदार सब्जियों में ये दोनों मिनरल्स भारी मात्रा में पाए जाते है जिससे गर्भाशय स्वस्थ होता है और महिला को गर्भधारण करने में आसानी होती है। वहीं पुरुषों के स्पर्म के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में फॉलिक एसिड अहम भूमिका निभाते है।
  • फलों में कई तरह के जरूरी विटामिन्स पाए जाते है। गर्भधारण के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है। इसलिए उन फलों का सेवन करें जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में हो। इससे आप आसानी से गर्भधारण कर सकेंगी। कुछ विटामिन सी वाले फल जैसे -संतरा, स्ट्रॉबेरी, किवी, ब्लू बेरी आदि का सेवन गर्भधारण की संभावना को बढ़ा देते है।
  • एक शोध में यह बात सामने आई है कि फाइबर का सेवन करने से महिलाओं में ओवुलेटरी इनफर्टिलिटी का 44% रिस्क कम हो जाता है। एस्ट्रोजन की अधिकता की वजह से भी गर्भधारण करने में समस्या होती है। वहीं फाइबर हमारे intestine को स्पेशल तरीके से बाईंड करता है, जिससें एस्ट्रोजन का उत्पादन कम हो जाता है और फर्टिलिटी की संभावना कम हो जाती है। कुछ फाइबरयुक्त पदार्थ जैसे- साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को अपने आहार में शामिल कर सकते है।
  • अगर पुरुषों का स्पर्म काउंट कम है और गर्भधारण नहीं हो पा रहा है तो टमाटर के सेवन से काफी कम समय में स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक तत्व स्पर्म क्वालिटी और क्वांटिटी को तेजी से बढ़ाता है। नियमित रूप से दो से तीन टमाटर का सेवन सेंधा नमक के साथ करें, इससे स्पर्म क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों में ही वृद्धि होगी।
  • इनफर्टिलिटी का कारण पुरुषों का स्पर्म हेल्दी नहीं होता है। इसलिए अंडे से मिलने वाला प्रोटीन और विटामिन पुरुषों में हेल्दी स्पर्म के उत्पादन के लिए मददगार साबित होता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नाश्ते में दो अंडे शामिल करें।
  • पुरुषों के स्पर्म स्ट्रक्चर को ठीक करने और स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए अखरोट एक अच्छा विकल्प है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लिंग में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है जिससे इरेक्शन टाइम बढ़ता है और स्पर्म की मोललिटी भी तेज हो जाती है।
See also  6 Things to Consider Women Who Going through the process of IVF

उपरोक्त आहार का अच्छे से सेवन करके आप पंजाब में महिला बांझपन का उपचार आसानी से कर सकती है।

फर्टिलिटी को प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाया जा सकता है ?

  • पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत कारगर है। लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक तत्व पाया जाता है जो शुक्राणु की संख्या को बढ़ाता है। 
  • अश्वगंधा एक प्राकृतिक हर्ब है, जिसके सेवन से महिलाओं और पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। अश्वगंधा के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है और एक अलग लेवल की एनर्जी महसूस होती है। वहीं लुधियाना में पुरुष बांझपन का उपचार अश्वगंधा की मदद से आसानी से किया जा सकता है।  
  • स्वस्थ बच्चे की कामना करने वाली महिलाओं को अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। अनार के सेवन से रक्त प्रवाह सामान्य तरीके से होता है। अनार शरीर के रक्त को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गर्भाशय तक ले जाता है, जिससे बांझपन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
  • बांझपन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते है तो अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करने से बेहतर है कि सेंधा नमक  इस्तेमाल करें। यह प्राकृतिक रूप से महिलाओं के मासिक धर्म के चक्र को सामान्य बनाता है और गर्भाशय के स्वास्थ्य को निखारता है।
  • फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए तिल का तेल बहुत उपयोगी औषधि है। बांझपन की समस्या से जूझ रही महिलाओं को तिल के तेल को गुनगुना कर पेट की मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से गर्भाशय में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, जिससे फर्टिलिटी में सुधार होता है।
  • अशोक की छाल का सेवन न सिर्फ महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है बल्कि, यह मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और ल्यूकोरिया (leucorrhoea) को भी खत्म करता है। यह महिलाओं के गर्भाशय को आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है जिससे गर्भ ठहरने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।
  • महिलाओं में बांझपन की समस्या दूर करने के लिए शतावरी बेहद फायदेमंद और प्राकृतिक औषधि है। यह यौन इच्छा को बढ़ाती है तथा आपके शरीर को सेक्सुअल प्रोसेस  के लिए बेहतर बनाती है।
  • मधुमक्खियां पोषण पाने के लिए कच्चा शहद बनाती है। इस शहद में भारी मात्रा में प्रोटीन (protein), एमिनो एसिड (Amino Acid), फैटी एसिड (Fatty Acid) और विटामिन मौजूद होते है। कच्चे शहद में कैल्शियम (Calcium) और आयरन (Iron) अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में हॉरमोन संतुलित रहते है। बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है।
  • महिलाओं व पुरुषों में प्रजनन क्षमता में इजाफा लाने के लिए बरगद की छाल के चूर्ण का सेवन करें।
  • पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का रस बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) वीर्य की खराब गुणवत्ता में सुधार करते है।
See also  What is IVF? A Guide to the In Vitro Fertilization Process

फर्टिलिटी बढ़े इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें ?

  • शराब, धूम्रपान आदि नशा वाली चीजों का सेवन न करें।
  • तनाव न लें। तनाव कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते है।
  • सोया से बनी चीजों से दूरी बनाकर रखें।
  • खाने में सभी Nutrients को शामिल करें।
  • जल्दी सोये और जल्दी उठने की आदत डालें।
  • योग और एक्सरसाइज का सहारा लें।

सुझाव :

इन घरेलु और प्राकृतिक उपायों और आहार का उपयोग करने के बाद भी फर्टिलिटी न बढ़े तो इसके लिए आपको सोफत इनफर्टिलिटी एन्ड वीमन केयर सेंटर का चयन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्युकी आपकी समस्या काफी बढ़ चुकी है इसलिए इन उपायों का असर आपकी समस्या पर कोई असर नहीं दिखा पा रहा है।

निष्कर्ष :

महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या काफी गंभीर मानी जाती है क्युकी इस तरह की समस्या का सामना करने वाले लोग संतान सुख पाने से कही न कही वंचित रह जाते है। पर समय पर इस समस्या का अगर पता लग जाए तो कुछ बातों का ध्यान रख कर आप इस समस्या से खुद का बचाव आसानी से कर सकते है।

See also  What is IVF procedure and explain the 7 Steps Of Test tube baby Procedure?

Contact Us


    Our Recent Posts