Book Appointment

क्या गर्भावस्था के दौरान महिला का एल्कलाइन पानी पीना सुरक्षित है या नहीं? डॉक्टर से जानें

Pregnant woman drinking water, importance of alkaline water during pregnancy.

Loading

दरअसल प्रेगनेंसी रोमांचक और डरावनी दोनों तरह की हो सकती है, क्योंकि महिला के शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान बहुत से बदलाव देखे जाते हैं। एक महिला को अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहना चाहिए और इसके साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान, माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों के स्वास्थ्य के लिए उचित जलयोजन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होती है, तो ऐसे में उनको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आमतौर पर कुछ महिलाओं के मन में होता है, कि क्या वह गर्भावस्था के दौरान अल्कलाइन पानी पी सकती हैं या नहीं, क्या यह उनके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होगा या नहीं। अगर आपके भी मन में यही सवाल है, तो आपके लिए इस लेख को पड़ना फायदे मंद हो सकता है। 

आमतौर पर यह देखा जाये, तो प्रेग्नेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी को पीना सुरक्षित माना जाता है। पर कई बार गर्भावस्था के दौरान इस पानी को जरूरत से ज्यादा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। हालांकि अपने और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए, आपको अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही अल्कलाइन पानी को पीना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम इसके विशेषज्ञ से इसके बारे में विस्तार से जानकारी को प्राप्त करते हैं, कि क्या गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एल्कलाइन वाटर पीना चाहिए या नहीं? 

क्या प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी पीना सुरक्षित है?

डॉक्टर के अनुसार प्रेगनेंसी के दौरान अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अल्कलाइन पानी पी सकते हैं, यह आपके लिए सुरक्षित हो सकता है। अगर देखा जाए, तो गर्भावस्था के दौरान एक महिला का अल्कलाइन पानी पीना सुरक्षित जरूर हो सकता है, पर तभी जब आप इसे सीमित मात्रा में पिएँ।

See also  What Are The Causes Of The Late Periods And Late Pregnancy?

आपको बता दें कि इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, कि प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी पीना एक महिला के शरीर को फायदे देता है। 

इसलिए अगर आप गर्भवती हैं और अल्कलाइन पानी को पी रही हैं, तो इसको पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आमतौर पर यह आपके लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि आपको बता दें कि कुदरती अल्कलाइन पानी में बहुत सारे मिनरल्स पाए जाते हैं, जिस को पीने से आपकी सेहत बहुत ज्यादा अच्छी रह सकती है। 

प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी पीने के फायदे

1. शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार

आम तोर पर अल्कलाइन पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, अगर आप अपने शरीर को डिटॉक्स करने की इच्छा रखती हैं, तो आप इस तरह की स्थिति में अल्कलाइन पानी पी सकती हैं, यह आपके लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई तरह के तत्व अल्कलाइन पानी में मौजूद होते हैं, जो आमतौर पर शरीर में पहुंचकर त्वचा और पेट आदि में जमी गंदगी और जहरीले पदार्थों को बाहर निकलने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। आपको बता दें कि इसको पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स भी कम होते हैं। 

2. पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार 

दरअसल अपने पाचन तंत्र को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में अल्कलाइन पानी को शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अल्कलाइन पानी का सेवन करने से आपको हार्टबर्न और एसिडिटी जैसी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल अल्कलाइन पानी पीने से आपके पेट का एसिड भी कंट्रोल में रहता है, जिसकी वजह से पेट में कोई भी बेआरामी नहीं होती है और इसके साथ ही पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी आसानी से कम हो जाती हैं। 

See also  जानिए गर्भधारण के लिए पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए ?

3. शरीर को हाइड्रेट रखता है 

आमतौर पर कई बार प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा पानी पीने का मन नहीं करता है और इस दौरान खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, तो आप इस तरह की स्थिति में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अल्कलाइन पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।  दरअसल अल्कलाइन पानी में पाए जाने वाले गुण शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होते हैं। 

जरूर बरतें कुछ सावधानियां

1.आमतौर पर अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी को पी रही हैं, तो ऐसी स्थिति में कुछ मामलों में अल्कलाइन पानी आपके शरीर में पीएच लेवल को असंतुलित भी कर सकता है। 

2.इसके साथ ही अल्कलाइन पानी में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आमतौर पर कई बार हाइपरकलेमिया का भी कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप किडनी की समस्या से पीड़ित हैं, तो इस तरह की स्थिति में इस पानी को पीने से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नदायक हो सकता है। इसके कारण आपको चक्कर आ सकते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव आने के साथ ही, उल्टी की भी समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

प्रेगनेंसी रोमांचक और डरावनी दोनों तरह की हो सकती है। एक महिला को गर्भावस्था के दौरान अपने खानपान से लेकर कई सावधानियों को बरतना होता है, ऐसे में कई महिलाएं सोचती हैं, कि क्या वह गर्भावस्था के दौरान अल्कलाइन पानी पी सकती हैं या नहीं, क्या यह उनके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होगा या नहीं। डॉक्टर के अनुसार प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी को पीना सुरक्षित माना जा सकता है, पर तभी जब आप इसे सीमित मात्रा में पिएँ। वैसे तो अल्कलाइन पानी शरीर को कई तरह के फायदे भी देता है और कुछ नुकसान भी, हालांकि आपको बता दें कि इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, कि प्रेगनेंसी के दौरान अल्कलाइन पानी पीना एक महिला के शरीर को फायदे देता है। इसलिए अगर आप गर्भवती महिला हैं, तो इस स्थिति में आप अल्कलाइन पानी को पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह आपके लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप भी एक गर्भवती महिला हैं और आपके मन में इस तरह का कोई भी सवाल है और आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप आज ही सुमिता सोफत अस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  Bleeding during the final weeks of pregnancy: Is there a need to worry?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. गर्भवती महिलाओं को कौन सा पानी पीना चाहिए?

आमतौर पर डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं को फिल्टर वाटर, मिनरल वॉटर या सामान्य पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसलिए अगर आप गर्भवती महिला हैं, तो इस स्थिति में आप किसी अन्य पानी को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

प्रश्न 2. अल्कलाइन वाटर कब पीना चाहिए?

दरअसल अल्कलाइन वाटर को आप आमतौर पर सुबह के वक्त पी सकते हैं, ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसको पीने से शरीर में जमा दूषित पदार्थ आसानी से कम हो जाते हैं। 

प्रश्न 3. ज्यादा अल्कलाइन वाटर पीने के क्या नुकसान होते हैं? 

जरूरत से ज्यादा अगर आप अल्कलाइन वॉटर को पीते हैं, तो ऐसा करना आपके लिए नुकसा

Contact Us


    Our Recent Posts