जब हम सब छोटे थे तो हम सब के मन में यह बात ज़रूर आता था की भविष्य में हमारा जीवनकाल कैसा रहेगा जैसे की अपनी पढ़ाई को पूरा करेंगे, अपने सपने की नौकरी को हास...
जब हम सब छोटे थे तो हम सब के मन में यह बात ज़रूर आता था की भविष्य में हमारा जीवनकाल कैसा रहेगा जैसे की अपनी पढ़ाई को पूरा करेंगे, अपने सपने की नौकरी को हासिल करेंगे, अपने जीवन के प्यार के साथ मुलाकात होगी और एक खुशहाल परिवार होगा वगेरा-वगेरा | लेकिन फिर भी वास्तविक जीवन में हर योजनाएं सफल नहीं होती, कोई न कोई सपना किसी कारणवश पीछे छूट ही जाता है, तो कई चीज़ें समय के साथ-साथ काफी बदल जाती है |
बहुत सी महिला ऐसी होती है, जिन्हे बच्चे को पैदा करने के बारे में सोचने के लिए और तैयार होने के लिए ज्यादा समय चाहिए होता है या फिर अभी भी सही साथी की तलाश कर रहे होती है | शायद यह भी हो सकता है की आपको या फिर आपका साथी कोई गंभीर बीमारी से गुजर रहा है, जिसकी वजह से अभी आप अपने परिवार की शुरुआत नहीं कर सकते | जिसके चलते आपकी उम्र कब 20 से 30 साल की हो जाती है, आपको पता ही नहीं चलता |
क्या आपको यह पता है कि अब एग को भविष्य के लिए फ्रीज़ करवा कर रखा जा सकता है ? शायद आप यह जानकर थोड़े अचंभित हो जाओगे, लेकिन आपको बता दें अब आप अपने एग को भविष्य के लिए फ्रीज़ करवा कर रख सकते है, जिसके बाद भविष्य आप जब कभी माँ बनने के लिए तैयार होंगे, इस फ्रोजेन एग का इस्तेमाल करके सफलतापूर्वक गर्भधारण कर सकते है | आइये जानते है इसके बारे में विस्तारपूर्वक :-
अंडे की फ्रीज़ करना है प्रजनन क्षमता को संरक्षित करने के लिए एक उभरता हुआ समाधान
आपने बहुत से ऐसे मामले देखे ही होंगे की कई बार कुछ दंपति कुछ चिकित्सा या व्यक्तिगत कारणों से अपने परिवार को शुरू करने में असमर्थ हो जाते है | लेकिन अब चिकित्सा प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ एक ऐसा विकल्प सामने आया है, जिसमें अब आप अपने अंडे को भविष्य के लिए फ़्रेज़ज करके रख सकते है, जिससे अंडे को फ्रीज़ करना या फिर अंडकोशिका कार्योप्रिज़र्वेशन कहा जाता है | अंडे को फ्रीज़ करना, उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो अभी माँ बनने के लिए तैयार नहीं है और उन्हें तैयार होने के लिए ज्यादा समय की ज़रुरत होती है | आइये जानते अंडे फ्रीजिंग क्या होता है और इसको करवाने के क्या-क्या लाभ है :-
अंडे को फ्रीज़ करना क्या होता है ?
अंडे को फ्रीज़ करना या फिर अंडकोशिका कार्योप्रिज़र्वेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक महिला के प्रजनन क्षमता को सरंक्षित करने के लिए अंडाशय से अंडे को निकालकर, उन्हें फ्रीज़ किया जाता है और संग्रहीत किया जाता है | जब कभी भविष्य में यह महिला माँ बनने के लिए तैयार होती है, तब वह इस फ्रोजेन अंडे का इस्तेमाल करके गर्भवती हो सकती है |
एक महिला के गर्भाशय में प्रत्येक महीने अंडे का निर्माण होता है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं होता आप हर महीने अपने अंडे को फ्रीज़ करवाएं | एक महिला अपने अंडाणु को 10 से 15 साल तक फ्रीज़ करवा कर रख सकती है | यह अंडे तब तक उसी अवस्था में रहते है, जैसे यह आपके अंडाशय में रहते है और जब कभी आप माँ बनने के लिए तैयार होती है तो आईवीएफ ट्रीटमेंट के माध्यम से इन अंडे का निषेचित किया जायेगा और फिर इस प्रक्रिया से बने भ्रूण को सीधा आपके गर्भाशय में प्रवेश करवा दिया जायेगा |

अंडे को फ्रीज़ करवाने के क्या-क्या लाभ है ?
अंडे को फ्रीज़ करना उन महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अभी अपने परिवार की शुरुआत नहीं करना चाहते है या फिर थोड़े देरी से शुरू करना चाहती है | इसके मुख्य लाभों में एक लाभ ऐसा भी है की जो महिलाएं अपने व्यक्तिगत या फिर करियर के लक्ष्य को चाहते है, वह महिलाएं अपने लक्ष्य को पूरा करते-करते अपने प्रजनन क्षमता को बनाये रखने की अनुमति प्राप्त हो सकती है |
एग फ्रीजिंग महिलाओं के ऊपर एक निश्चित उम्र में बच्चे को पैदा करने के दबाव को कम करने में मदद भी कर सकता है, जिससे उन्हें प्रजनन विकल्पों पर अधिक नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है | अंडे को फ्रीज़ करने का एक और फायदा यह भी है की इससे जीवन के बाद में सफल गर्भधारण की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है, क्योंकि जैसे-जैसे एक महिला की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे ही उनके अंडों की गुणवत्ता और मात्रा काफी कम हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें गर्भधारण करने में बहुत मुश्किल होती है | कम उम्र में अपने अंडे को फ्रीज़ करके, एक महिला के जीवन में बाद में स्वस्थ गर्भधारण करने की संभावना बढ़ सकती है |
यदि आप में किसी भी महिला को इस विषय संबंधी संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करना चाहते है या फिर अंडे को फ्रीज़ करवाने के बारे में सोच रहे है तो इसके लिए आप डॉक्टर सुमिता सोफत से परामर्श कर सकते है | डॉक्टर सुमिता सोफत पंजाब के बेहतरीन आईवीएफ ट्रीटमेंट स्पेशलिस्ट में से एक है, जो इस विषय से जुडी संपूर्ण जानकरी को प्रदान कर सकते है, इसके अलावा वह पिछले 30 वर्षों से बांझपन से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रही है | इसलिए आज ही द सोफत इंफर्टिलटी एंड वुमन केयर सेंटर को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | आप चाहे तो वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.