Book Appointment

आपका अगला कदम क्या हो सकता है, आईवीएफ की असफलता के बाद? जाने डॉक्टर से

Loading

यह सभी जानते हैं, कि आईवीएफ एक उन्नत तकनीक है, जो दुनिया भर में जानी जाती है। आईवीएफ एक सफल उपचार है, जिसको आज के समय में कई जोड़े अपना रहे हैं। आपको बता दें कि यह उपचार कई जोड़ों के लिए माता-पिता बनने की एक मजबूत उम्मीद बन गया है। आम तौर पर, यह उपचार बाँझ जोड़ों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। इस तकनीक की सहयता से बेऔलाद जोड़े एक औलाद का सुख प्रपात कर सकते हैं। इस तकनीक का सफल इलाज बहुत सारे जोड़ों को कई प्रकार की खुशिया प्रदान करता है, पर जब आईवीएफ का इलाज या फिर की गई कोशिश असफल हो जाती है, तो इस दौरान, एक जोड़े को दर्द होना, निराशा और भ्रम होना बहुत ही ज्यादा स्वाभाविक होता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, उन जोड़ों के मन में एक सबसे बड़ा सवाल यही होता है, कि अब इसके बाद हम क्या करें? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि आखिर आईवीएफ की असफलता के बाद जोड़ों का अगला कदम क्या हो सकता है और साथ ही किस तरीके से सही जानकारी, तैयारी और सलाह के साथ दोबारा से इस सफर की शुरुआत की जा सकती है? 

See also  What are the common reasons which lead to repeated IVF failures?

आईवीएफ क्यों विफल होता है?

आपको इसके बारे में बता दें, कि आईवीएफ की सफलता बहुत सारे कारकों पर निर्भर करती है। आम तौर पर, इस प्रक्रिया के सिर्फ एक ही चक्कर में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती है, क्योंकि यह एक तरह की जटिल जैविक प्रक्रिया होती है। IVF तकनीक के असफल होने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं, जैसे कि 

1. भ्रूण का साथी तरीके से बच्चेदानी में इम्प्लांट न हो पाना। 

2. अंडाणु या फिर शुक्राणु की गुणवत्ता में काफी ज्यादा कमी होना। 

3. बच्चेदानी में एंडोमेट्रियम की खराबी का होना। 

4. थायराइड या फिर हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं होना। 

5. पहले से तनाव, मोटापा या फिर धूम्रपान जैसी जीवनशैली की खराब आदतों का होना। 

6. उम्र का ज्यादा होना (35 साल से ज्यादा की महिलाओं में सफलता दर कम हो जाती है।)

इस तरह की तकनीक में, हर असफलता की वजह अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इसका पुरे तरीके से मूल्यांकन करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। 

पहला कदम: रिपोर्ट का विश्लेषण और विशेषज्ञ से सलाह

IVF के सफल न होने के बाद, आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं करना चाहिए। इसके बाद सबसे पहले आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स और आईवीएफ चक्र के हर स्टेप का विश्लेषण इसके विशेषज्ञ से करवाएं। इसके साथ ही आप अपने डॉक्टर से पुरे साइकल और प्रोटोकॉल के बारे में बात करें। आम तौर पर, अगर बहुत ही ज्यादा जरूरी हो, तो आप आईवीएफ के लिए सबसे बढ़िया डॉक्टर से दूसरी गए ले सकते हैं। 

See also  Get your IVF Treatment from Sofat Infertility’s Qualified Doctors

आईवीएफ विफलता में अगला विकल्प क्या हो सकता है? 

आपको बता दें कि आज के समय में चिकित्सा विज्ञान ने प्रजनन संबंधी इलाज को यहां तक उन्नत कर दिया है, कि अब यहां पर एक से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं, जो आम तौर पर, आपकी अगली कोशिश को और भी ज्यादा प्रभावी और सफल बनाने में सहायता प्रदान कर सकते हैं। जैसे कि 

1. दूसरा आईवीएफ चक्र (संशोधित प्रोटोकॉल)

2. आईसीएसआई या आईएमएसआई तकनीक

3. डोनर अंडाणु या शुक्राणु का विकल्प

4. गोद लेना

अगली कोशिश से पहले क्या बदलना जरूरी है?

IVF के असफल होने के बाद, केवल प्रोटोकॉल को बदलना काफी नहीं होता है। दरअसल, कई बार छोटे-छोटे जीवनशैली से जुड़े बदलाव भी आपकी अगली कोशिश को सफल बनाया जा सकता है। 

1. पोषण और डाइट में सुधार करें

2. तनाव प्रबंधन करें

3. सप्लीमेंट्स का सेवन करें (डॉक्टर की सलाह से)

4. सही आईवीएफ क्लिनिक और डॉक्टर का चुनाव करें

See also  Things To Consider Before Choosing The IVF Hospital

निष्कर्ष

आईवीएफ एक उन्नत तकनीक है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह उपचार कई जोड़ों के लिए माता-पिता बनने की एक मजबूत उम्मीद है। आईवीएफ की सफलता कई प्रकार की खुशिओं को प्रदान करती है, पर जब आईवीएफ असफल होता है, तो यह बेहद दुखद वाला दौर होता है, पर यह उन जोड़ों के लिए सफर का अंत नहीं होता है। इसकी सही जानकारी, सकारात्मक सोच और अनुभवी सलाह से आप अपने सपने को फिर से हकीकत में बदल सकते हैं। अगर आप इसके बारे में जयदा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और अगर आप या आपके किसी जानने वाले को IVF में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ सुमिता सोफत हस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक कर सकते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Contact Us


    Our Recent Posts