Book Appointment

बच्चेदानी में गाँठ उतपन्न होने के क्या कारण और लक्षण होते है? कोनसे फैक्टर्स इसका इलाज निर्धारित करवाने में सहायी होते है?

जानिए बच्चेदानी की गाँठ के बारे में!

Loading

IVF Centre in Punjab के एक्सपर्ट चिकित्स्कों के अनुसार, “महिलाओं को अपने जीवनकाल में कभी भी गाँठ बनने की समस्या हो सकती है|” परन्तु हैरानीजनक बात यह हो की इस गाँठ के कभी कोई लक्षण नहीं होते जिस वजह से इसको पहले चरण पर रोकना मुश्किल होता है|

बहुत सारे लोग infertility clinic in Ludhiana के डॉक्टरों से यह जानना चाहते हैं कि यदि गाँठ बनने के कोई भी लक्षण नहीं होते, तो हम किस प्रकार से जान पाएंगे की हमे गाँठ हुई है| आप इस बात की बिलकुल भी चिंता मत करिये क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा ही लेख लेकर आएं हैं, जिससे आपको आवश्यक जानकारी मिल जाएगी|

बच्चेदानी में गाँठ आखिर होती क्या है?

बच्चेदानी में गाँठ का मतलब है महिला की प्रजनन प्रणाली में tumour का होना| महिलाओं के गर्भाशय में मलमली मांसपेशियों होती है, जिनकी कोशिकाओं और कोशिकाओं को जोड़ने वाले ऊतकों से ये गांठें बनती है|

See also  What options do modern medical methods offer to treat infertility?

बच्चेदानी में गाँठ होने के कोई भी लक्षण नहीं होते?

डॉक्टरों के अनुसार बच्चेदानी में गांठ होने से उतपन्न होने वाले लक्षण, बेशक पाए जाते हैं| परन्तु scientific research द्वारा प्रमाणित नहीं है| अधिकतर महिलाएं जिन्हे बच्चेदानी में गाँठ होती है वो यह सब लक्षणों का सामना करते है|

  • पीरियड्स का ७ दिन से अधिक रहना
  • पीरियड्स में अधिक मात्रा में खून का बहना
  • आपके पेट के निचले हिस्से में दबाव महसूस होना
  • सेक्स के दौरान अधिक दर्द होना

बहुत सारी महिलाओं को बच्चेदानी की गाँठ का तब पता लगता है जब किसी चेकअप के दौरान अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सहायता से यह पता लग जाये की आपकी बच्चादानी में गांठ होने के आसार है|

बच्चेदानी में गाँठ बनने के क्या कारण हो सकते हैं?

बच्चेदानी में गाँठ उतपन्न होने के सटीक कारणों के कोई वैज्ञानिक साबुत तो नहीं है, परन्तु डॉक्टरों के अनुसार जो लोग निम्नलिखित स्तिथियों का सामना कर रहे हैं, वो लोग अवश्य ही गांठ का सामना कर सकते है:

  • अधिक मोटापा होना
  • कभी भी किसी बचे को जनम न दिया होना
  • यदि आपको पीरियड्स १० साल की उम्र से पहले ही शुरू हो गए है
  • BIRTH CONTROL PILLS का बहुत लम्बे समय तक उपयोग करते रहना
  • बहुत अधिक मात्रा में रोज़ शराब का सेवन करना
  • विटामिन डी की कमी होनी
  • अधिक मात्रा में रेड मीट का उपयोग करना
See also  Fertility treatments: 3 Fertility Treatment Basics You need to know

बच्चेदानी की गांठों का इलाज किस प्रकार से हो सकता है?

  • गाँठ का आकर क्या है?
  • गाँठ का साइज क्या है?
  • किस चरण में गांठ का निरिक्षण किया जा रहा है?
  • किस फैक्टर की वजह से गाँठ पैदा हुई है?

क्या आप जानते है?

वैसे तो गाँठ उतपन्न होने के कई कारण है, परन्तु एक हॉर्मोन जिसे हम एस्ट्रोजन के नाम से जानते है जिसका निर्माण सिर्फ महिला के शरीर में पाया जाता है, यदि उसकी मात्रा निरंतर बढ़ती रहे तो वो गाँठ को जन्म देती है|

Contact Us