असल में, इन दिनों सभी शहरों में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है। वैसे तो, शहरों में मौजूद प्रदूषण सभी के लिए हानिकारक होता है, पर यह गर्भवती महिलाओं को का...
असल में, इन दिनों सभी शहरों में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है। वैसे तो, शहरों में मौजूद प्रदूषण सभी के लिए हानिकारक होता है, पर यह गर्भवती महिलाओं को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यानी कि यह प्रदूषण आम लोगों से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक कण, धुआं, जहरीली गैसें और सूक्ष्म कण गर्भवती महिलाओं के साथ -साथ उनके गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इस तरह की स्थिति में, ऐसी कई चीजें हैं, जो गर्भवती महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, इससे उनके पेट में पल रहे बच्चे को भी खतरा हो सकता है। इस तरह की स्थिति में, सभी गर्भवती महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, कि आखिर वायु प्रदूषण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए? ताकि मां और पेट में पल रहे बच्चे दोनों सुरक्षित रहें। तो इस तरह की स्थिति में, प्रदूषण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ज्यादा समय तक घर से बाहर नहीं रहना चाहिए, या फिर ज्यादातर प्रदूषण में घूमने से अपना बचाव करना चाहिए, N95 या फिर किसी दूसरे अच्छी क्वालिटी के मास्क के बिना बाहर जाने से बचना चाहिए, बाहर का प्रदूषण रोकने के लिए गर्भवती महिलाओं को घर पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस से उनको घबराहट और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिस से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। और इस के साथ ही उन को ट्रैफिक जाम, कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री या फिर इंडस्ट्रियल एरिया या फिर हवा प्रदूषित इलाकों में कचरा जलाने वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि, इन सब से प्रदूषण में मौजूद छोटे कण सीधे गर्भवती महिला के फेफड़ों में जाकर ऑक्सीजन कम कर सकते हैं, जिसकी वजह से पेट में पल रहे बच्चे के अंगों का विकास नहीं हो पाता और बच्चे तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, इस से एक गर्भवती महिला का गर्भपात होने का खतरा बना रहता है। तो इस दौरान कई ऐसी सावधानियां हैं, जिनका आपको पालन करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान वायु प्रदूषण क्यों खतरनाक है?
दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि प्रदूषित वातावण की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और बारीक धूल के कण मौजूद होते हैं, जो आम तौर पर, सांस लेते वक्त गर्भवती महिलाओं के शरीर में चले जाते हैं, जिसकी वजह से मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे को काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ता है।
वायु प्रदूषण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन-किन सावधानियों को बरतना चाहिए?
1. आम तौर पर, प्रदूषित हवा के प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना चाहिए।
2. अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज़्यादा है, तो आपको बाहर जाने से बचना चाहिए।
3. अपनी रोजाना की डाइट में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाने को शामिल करें।
4. दरअसल, प्रदूषित हवा के प्रभाव से बचने के लिए, समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
निष्कर्ष:
प्रदूषण के दौरान, कई ऐसी चीजें हैं, जो गर्भवती महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए जैसे कि, काफी ज्यादा प्रदूषण के दौरान घर से बाहर निकलना, ट्रैफिक जाम, कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री या फिर इंडस्ट्रियल एरिया या फिर हवा प्रदूषित इलाकों में कचरा जलाने वाली जगहों पर जाने से बचना, N95 या फिर किसी दूसरे अच्छी क्वालिटी के मास्क के बिना बाहर न निकलना और बाहर का प्रदूषण रोकने के लिए घर को पूरी तरह बंद करना जैसी हरकतों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर प्रदूषण जैसी स्थिति में, गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की कोई भी समस्या का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान, इन चीजों को बिल्कुल भी मजाक में नहीं लेना चाहिए। अगर आप को भी इस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी प्रदूषण की वजह से कोई समस्या हो गई है, जिस का आप सैम,समाधान चाहती हैं, तो आप आज ही डॉ. सुमिता सोफत अस्पताल में जा कर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.