गर्भवती होना इतना भी आसान नहीं होता, जितनी इसकी उम्मीद की जाती है | प्राकृतिक रूप से गर्भवती होने की कोशिश कर रहे दंपत्तियों को कई तरह के दिक्कतों का सामना...
गर्भवती होना इतना भी आसान नहीं होता, जितनी इसकी उम्मीद की जाती है | प्राकृतिक रूप से गर्भवती होने की कोशिश कर रहे दंपत्तियों को कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके आलावा गर्भधारण करने के लिए कुछ अतिरिक्त काम और चिकित्सा हस्तक्षेप की भी आवश्यकता पड़ जाती है | जिनमे IUI & IVF ट्रीटमेंट अपनी एहम भूमिका निभाते है |
IUI & IVF ट्रीटमेंट दोनों ही एक किस्म के कृत्रिम प्रजनन उपचार होते है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने से असमर्थ हुए महिलाओं को कुछ तकनीक के उपयोग से गर्भवती होने में मदद करती है | IUI ट्रीटमेंट के दौरान शुक्राणु को सीधे महिला के गर्भ में इंजेक्ट कर दिया जाता है और जबकि IVF ट्रीटमेंट में कई तरह के प्रक्रिया शामिल होती है,जिसमें अंडे को शुक्राणु के साथ निषेचित करने के से लेकर महिला के गर्भाशय में स्थानांतरित करने तक की प्रक्रिया शामिल होती है और यह पूरी प्रक्रिया प्रयोगशाला में की जाती है | आइये जानते है दोनों ट्रीटमेंट में क्या अंतर है और कौन-से ट्रीटमेंट के सफलता का दर सबसे ज़्यादा है :-
डॉक्टर सुमिता सोफत हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर सुमिता सोफत ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो में यह बताया की IUI ट्रीटमेंट वह प्रक्रिया होती है जिसमे पहले वीर्य के नमूने को वीर्य द्रव से शुक्राणु को अलग करने के लिए धोया जाता है, फिर इस पूरे शुक्राणु के नमूने को सीधे ही महिला के गर्भाशय में इंजेक्ट कर दिया जाता है | इसकी मदद से पारंपरिक तरीकों की तुलना में महिलाओं के गर्भाशय में शुक्राणुओं में उल्लेखनीय वृद्धि हो जाती है | जिससे कुछ लोगों में गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है |
IVF ट्रीटमेंट की प्रक्रिया IUI ट्रीटमेंट की तुलना में सबसे अलग और सबसे ज़्यादा प्रक्रियाएं शामिल होती है | इस ट्रीटमेंट के दौरान महिला के अंडाशय में से अंडे को निकाला जाता है, फिर प्रयोगशाला में इस अंडे को शुक्राणु के उपयोग से निषेचित किया जाता है, जिसे भ्रूण तैयार होता है. फिर इस भ्रूण को महिला के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है | इस प्रक्रिया को पूरा होने में कम से कम 3 हफ्ते तक का समय लग जाता है | इस प्रक्रिया से भी कई लोगों में गर्भधारण की संभावना में काफी वृद्धि आ जाती है |
डॉक्टर सुमिता सोफत ने यह भी बताया की जहाँ IUI ट्रीटमेंट के सफलता का दर 10 से 20 प्रतिशत तक होता है, वही IVF ट्रीटमेंट के सफलता का दर 40 से 50 प्रतिशत तक का होता है | लेकिन इसके साथ ही कुछ सफलता का दर दंपत्तियों के स्थितियां पर भी निर्भर करता है |
इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप डॉक्टर सुमिता सोफत IVF हॉस्पिटल पंजाब नामक यूट्यूब चैनल पर विजिट कर सकते है और यदि आप चाहे तो उन्हें संपर्क भी कर सकते है | इस संस्था के डॉक्टर सुमिता सोफत IVF ट्रीटमेंट और इनफर्टिलिटी में स्पेशलिस्ट है और साथ ही उन्हें 28 से भी अधिक वर्षों का तज़र्बा है |
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.