एक स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद महतवपूर्ण होता है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए, क्योंकि यह शिशु के सामान्य वि...
एक स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद महतवपूर्ण होता है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए, क्योंकि यह शिशु के सामान्य विकास और वृद्धि में मदद करती है | इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा निर्धारित कुछ पौष्टिक तत्व भी होते है, जिनके लेना एक गर्भवती महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिनमें से एक है फोलिक एसिड | लेकिन इसे लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर कर ले, क्योंकि प्रसवपूर्व विटामिन्स बाकि के विटामिन से बिलकुल अलग होते है, क्योंकि कई मामलों में कुछ की ज़रुरत कम हो सकती है और कुछ की ज़रुरत सबसे अधिक | इसलिए किसी भी तरह के आहार को अपने डाइट में शामिल से पहले एक बार किसी विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले | आइये जानते है एक गर्भवती महिला के फोलिक एसिड का लेना इतना क्यों ज़रूरी होता है और इसे लेने से कौन-कौन से लाभ प्राप्त हो सकते है |
गर्भवती महिलाओं के फोलिक एसिड का लेना इतना क्यों ज़रूरी होता है ?
जेम हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर नीरा गुप्ता ने यह बताया की गर्भावस्था की प्लानिंग करने से लेकर गर्भवती होने तक अक्सर डॉक्टर एक महिला को फोलिक एसिड लेने की सलाह देते है | जो महिलाएं गर्भधारण करना चाहती है या फिर जिन महिलाओं ने गर्भधारण कर लिया है, उन्हें फोलिक एसिड का सेवन ज़रूर करना चाहिए | फोलिक एसिड एक किस्म का पौष्टिक तत्व होता है, जो शिशु के मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और बाकि अंगों के सामान्य विकास और वृद्धि में मदद करता है |
इसके साथ ही यह तत्व प्रीमिच्युर बर्थ और गर्भपात के जोखिम कारक को भी कम करने में मदद करता है | एक तरह से फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए सुपर फ़ूड की तरह होता है | यदि गर्भधारण की प्लानिंग करने वाली महिलाओं पिछले एक साल से फोलिक एसिड का सेवन कर रही होती है तो इससे समय से पहले प्रसव होने का खतरा 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है |
एवोकाडो में फोलिक एसिड मौजूद होता है | इसलिए प्रेगनेंसी महिला को इस दौरान एवोकाडो का सबसे अधिक सेवन करना चाहिए | पत्तेदार सब्ज़ियां, फल्लियाँ, साग, राजमा, सबूत अनाज और दालें, सोया से बने उत्पाद, सेम विभाजन, अंडे की जर्दी, आलू, गेहू का आटा, गोभी, चकुंदर, ब्रोकोली आदि जैसे भोजन आहार में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है | इसके अलावा जिन मछलियों में तेल पाया जाता है, वह भी एक बच्चे के लिए बेहद लाभदायक होते है |

यदि आप भी गर्भधारण करने की प्लानिंग कर रहे है और तो लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहते है तो इसके लिए आप द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमिता सोफत इनफर्टिलिटी में स्पेशलिस्ट है जो पिछले 30 सालों से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही द सोफत इनफर्टिलिटी एंड वुमन केयर सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |
✓
Dr. Sumita Sofat
Gynecologist & Fertility Specialist
Dr. Sumita Sofat is a leading gynecologist and fertility specialist with over 28 years of experience in reproductive healthcare. She is the Managing Director of Dr. Sumita Sofat IVF Hospital, dedicated to providing advanced fertility treatments to couples.